Ind Vs Sa South Africa Beat India By 51 Runs Flop Batting After Poor Bowling Series On Level 1 1
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20I में भारत को 51 रनों से धोया, फ्लॉप हुए बल्लेबाज- सीरीज 1-1 से बराबर
टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले बॉलिंग का फैसला किया था लेकिन साउथ अफ्रीका ने यहां 213 रन ठोक दिए. इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पिट गई हार्दिक पांड्या भी कुछ खास नहीं कर पाए...
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भारत को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा था. आज का दिन भारत के तेज गेंदबाजों के लिए खराब साबित हुआ. जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या सभी महंगे साबित हुए. इसके 200 के पार के लक्ष्य के सामने भारत की बल्लेबाजी भी बिखर गई. शुभमन गिल (0), सूर्यकुमार यादव (5), अभिषेक शर्मा (17) और अक्षर पटेल उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाए. भारत ने अपने पहले 3 विकेट सिर्फ 32 रनों पर ही गंवा दिए थे. अक्षर पटेल के रूप में भारत ने 67 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया था.
इस विकेट के गिरने के बाद भारत के रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई. पिछले मैच के हीरो बने पांड्या यहां 23 बॉल में 20 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में सिर्फ 1 ही छक्का शामिल था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.