IND vs SA: साउथ अफ्रीका से हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुभमन गिल का नाम लेकर दो टूक कही बात, बताया- साउथ अफ्रीका से क्या सीखें...

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि प्लान A काम नहीं कर रहा तो प्लान B पर काम करना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि हम अभिषेक से हम मैच में उम्मीद नहीं कर सकते.

Published date india.com Published: December 12, 2025 12:16 AM IST
SKY vs SA
सूर्यकुमार यादव @BCCI

साउथ अफ्रीका के सामने दूसरे टी20i मैच में भारत की हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बगैर कोई बहाना बनाए टीम की हार को स्वीकार किया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि टीम ने कहां चूक कर दी और उन्हें साउथ अफ्रीका से क्या सीखने की जरूरत है. भारत यहां 214 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा. सूर्यकुमार का मानना है कि उन्हें और शुभमन गिल को क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. इसके साथ ही उन्होंने स्वीकारा है कि टीम को साउथ अफ्रीका से सीखना होगा.

मैच गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका को पहली इनिंग से ही पता चल गया था कि किस लेंथ पर बॉलिंग करनी है. यहां थोड़ी ओस थी. अगर पहला प्लान काम नहीं करता, तो हमें दूसरा प्लान अपनाना चाहिए था. हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा.’

सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में सिर्फ 5 ही रन बना सके, जबकि शुभमन गिल अपनी पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी को विकेट दे बैठे. इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 17 रन बनाए.

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं और शुभमन गिल मिलकर एक अच्छी शुरुआत दे सकते थे क्योंकि हम हर समय अभिषेक शर्मा पर भरोसा नहीं कर सकते. जिस तरह से वह बैटिंग कर रहे हैं, उनका दिन खराब हो सकता है. मुझे, शुभमन और कुछ दूसरे बल्लेबाजों को भारतीय पारी को संभालना चाहिए था. मुझे लगता है कि यह एक स्मार्ट चेज होता. मुझे वह जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी. थोड़ी और गहराई से बैटिंग करनी चाहिए थी. लेकिन हां, हम सीखते हैं, हम कोशिश करते हैं और आने वाले अगले गेम में बेहतर करते हैं. हम देखेंगे कि अगले गेम में हमारे लिए क्या होता है.’

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए. इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन जोड़े, जबकि डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन की पारी खेली.

इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई. भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 62 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(एजेंसी: आईएएनएस)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.