Ind Vs Sa T20i Arshdeep Singh Equals Unwanted World Records For Longest Over Bowled In T20i
IND vs SA: अर्शदीप सिंह ने अनचाहे वर्ल्ड रिकॉर्ड पर लिखा अपना नाम, ओवर में वाइड पे वाइड- पहली बार हुआ ऐसा
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पारी के 11वें ओवर में वाइड बॉल फेंकने की कतार लगा दी. वाइड पे वाइड बॉल की इस कतार में उन्होंने 7 गेंदें वाइड फेंकी और 13 बॉल में अपना ओवर खत्म किया.
Arshdeep Singh Equals Unwanted World Records: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में खेल रहे भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने जाने-अनजाने एक अनचाहे वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. उन्होंने 13 ओवर फेंककर अपना एक ओवर खत्म किया, जो ICC के पूर्ण सदस्य देशों के लिहाज से T20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी है. इसके अलावा अर्शदीप अब भारत की ओर से सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं.
अर्शदीप सिंह ने यहां अपना एक ओवर में कुल 13 गेंदें फेंककर खत्म किया. अर्शदीप ने अपने इस ओवर को खत्म करने से पहले 7 बॉल वाइड फेंकी. इस दौरान वह किसी तरह 6 लीगल बॉल फेंककर अपना ओवर खत्म कर पाए. इस ओवर में उन्होंने 7 रन वाइड से दिए, जबकि बाकी के 11 रन उन्हें बल्ले से पड़े, जिसमें एक छक्का भी शामिल था. यह अर्शदीप का मैच में तीसरा ओवर था.
इस ओवर की पहली ही गेंद पर डिकॉक ने छक्का जड़ दिया था. डिकॉक यहां टॉप फॉर्म में थे और अर्शदीप उनकी रडार से गेंद को दूर रखने का निरंतर प्रयास कर रहे थे लेकिन उनकी लाइन वाइड और ऑफ स्टंप के बीच में नहीं टिक पाई, जिसके चलते वाइड पर वाइड जाती चली गई.
ऐसा रहा अर्शदीप सिंह का यह ओवर-
6 Wd Wd 0 Wd Wd Wd Wd 1 2 1 Wd 1 (18 runs)
T20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकी गईं
13 बॉल- नवीन-उल-हक vs ZIM, हरारे, 2024
13 बॉल- अर्शदीप सिंह vs SA, मुल्लनपुर, 2025 (इस मैच में)
12 बॉल- सिसंडा मगाला vs PAK, जोहान्सबर्ग, 2021
अर्शदीप से पहले अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने इतना लंबा ओवर फेंका था. अब ICC के पूर्ण सदस्यों देशों के दो गेंदबाजों द्वारा बनाया गया है वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वैसे टी20 इंटरनेशनल में सबसे लंबा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड 14 बॉल फेंकने का है, जो असोसिएट देशों के तीन-तीन गेंदबाजों ने अपने नाम किया है.
14 बॉल में ओवर खत्म करने वाले गेंदबाज
14 बॉल- एल. एर्डेनेबुलगन (जापान) vs मंगोलिया
14 बॉल- टी. जैमशो (भूटान) vs मालदीव
14 बॉल- केवाई विलफ्राइड (आइवरी कोस्ट) vs हेलेना
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.