IND vs SA- वॉशिंग्टन सुंदर के रोल को लेकर टीम का आइडिया क्लियर होना चाहिए नहीं तो वह गफलत में रहेगा: रविचंद्रन अश्विन

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन ने कहा कि टीम इंडिया को वॉशिंग्टन सुंदर को बतौर बॉलिंग ऑराउंडर इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे बैटिंग में उनका भरोसा बढ़ेगा. अगर ऐसा नहीं हुआ वह गफलत में खुद से भरोसा खोने लगेंगे...

Published date india.com Published: December 5, 2025 4:32 PM IST
Washington Sundar india
वॉशिंग्टन सुंदर @X.com

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉशिंग्टन सुंदर को भारतीय टीम की प्लेइंग XI में जगह तो मिल रही है लेकिन उनकी बॉलिंग का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. अब तक खेले दो वनडे मैचों में सुंदर सिर्फ 7 ओवर ही फेंक पाएं हैं, जबकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ है. भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि वे सुंदर की भूमिका साफ करें, जिससे वह अपने रोल समझ सकें.

अगर ऐसा नहीं होता है तो यह ऑलराउंडर हमेशा गफलत में रहेगा कि आखिर उसका रोल क्या है. अश्विन ने यह भी कहा कि वॉशिंगटन को बॉलिंग ऑलराउंडर माना जाना चाहिए और उन्हें पूरे ओवर दिए जाने चाहिए, जिससे उनकी बैटिंग में भी उनका भरोसा बढ़ेगा.

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में केवल 7 ओवर फेंके और अभी तक उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘एक बार जब आपने वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम एकादश में रखने का फैसला कर लिया, तो आपको उनकी भूमिका एक गेंदबाज के रूप में देखनी होगी जो बल्लेबाजी भी कर सकता है. आपको उन्हें उनके कोटे के सारे ओवर करवाने होंगे.’

उन्होंने कहा, ‘लगातार बॉलिंग करने पर ही उनकी (वॉशिंगटन) मानसिकता एक ऐसे गेंदबाज की होगी, जो बैटिंग भी कर सकता है. अगर वह सिर्फ बल्लेबाजी और कुछ ओवर गेंदबाजी करेगा तो वह यही सोचता रहेगा कि आखिर टीम में उसकी भूमिका क्या है. उसे इस स्थिति में नहीं छोड़ना चाहिए और टीम को उसकी उचित भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए.’

भारत दूसरे वनडे में 358 रन का बचाव करने में नाकाम रहा और साउथ अफ्रीका ने चार विकेट से जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज बराबर कर ली. पहले वनडे में भारत ने 348 रन बनाए थे और यह मैच 17 रन से जीता था. अश्विन का मानना ​​है कि हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में भारतीय टीम को एक अदद फिनिशर की कमी खल रही है.

अश्विन ने कहा, ‘भारत ने पहले दोनों वनडे में भी बल्लेबाजी से अच्छा फिनिश नहीं किया. हमारे पास हार्दिक पंड्या जैसा फिनिशर नहीं है, तो नीतीश कुमार रेड्डी जैसा बल्लेबाज क्यों नहीं खेला.’ उन्होंने वॉशिंगटन की जगह नीतीश को अंतिम एकादश में शामिल करने का सुझाव दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता नहीं है कि वे ऋषभ पंत को फिनिशर के तौर पर देख रहे हैं या नहीं. भारत बल्लेबाजी में अच्छी तरह से फिनिश नहीं कर पा रहा है तो ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर की जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को खिलाना चाहिए.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.