
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
अब से कुछ ही घंटों बाद भारतीय सीनियर टीम के चयनकर्ता न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज और आगामी टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान करने वाले हैं. इस ऐलान से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के 5वें और आखिरी मैच शुभमन गिल के चोटिल होने के चलते मौका मिल गया और उन्होंने एक बार फिर ओपनिंग पर खुद को साबित किया है.
सैमसन ने यहां 22 बॉल की अपनी पारी में शानदार 37 रन बनाए. अब सवाल है कि क्या शुभमन गिल भारतीय टी20 टीम के अब भी उपकप्तान बने रहेंगे, जो इस फॉर्मेट में इस साल अपनी वापसी के बाद सीमित मौकों पर ही सहज दिखे हैं. उन्होंने इस साल अपनी वापसी के बाद से कोई हाफ सेंचुरी तक नहीं जमाई है. संजू की अहमदाबाद में खेली गई पारी से उन पर दबाव बढ़ना तय है.
लखनऊ में नेट सत्र के दौरान गिल के पैर की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद सैमसन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर वापसी करते हुए सीरीज के 5वें और अंतिम महत्वपूर्ण मैच में 22 गेंद में 37 रन बनाए. यह सब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा से एक दिन पहले हुआ. ऐसा नहीं है कि 15 सदस्यीय टीम में सैमसन की जगह पर कोई संदेह है. लेकिन यह पारी उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ सलामी जोड़ीदार के रूप में अपनी सही जगह वापस पाने का दावेदार बनाती है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 26 वर्षीय गिल को सभी फॉर्मेट में राष्ट्रीय कप्तान बनाने के लंबे समय के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए टी20 उपकप्तान बनाया गया था ताकि वह टी20 में सूर्यकुमार यादव की जगह लें सके. हालांकि गिल का खेल टीम इंडिया की हर कीमत पर आक्रामक खेलने की सोच के साथ तालमेल नहीं बिठा पाया है.
गिल ने इस फॉर्मेट में एशिया कप से वापसी की थी और वह अब तक खेली 15 पारियों में सिर्फ 291 रन ही बना पाए हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रहा है. इससे भी बुरी बात यह है कि उनका स्ट्राइक-रेट गिर गया है और टेस्ट फॉर्मेट में बेहतर नतीजों के लिए स्टांस में बदलाव की तकनीकी समस्याओं ने भी उनकी टी20 बल्लेबाजी को प्रभावित किया है.
उपकप्तान के रूप में गिल की तरक्की ने असल में सैमसन के लिए एक समस्या खड़ी कर दी. सैमसन का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर टी20 रिकॉर्ड रहा और पिछले सत्र में उन्होंने तीन शतक लगाए लेकिन उन्हें एशिया कप में निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर होना पड़ा था.
अपनी कोई गलती नहीं होने के बावजूद सलामी बल्लेबाज की जगह से हटाए जाने के बाद साफ तौर पर असहज महसूस कर रहे सैमसन ने अंतिम एकादश में अपनी जगह खो दी. लेकिन फिर गिल की चोट के कारण उन्हें एक बार फिर पारी का आगाज करने का मौका मिला.
(एजेंसी इनपुट्स से)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.