IND vs SL 3rd T20I- पल्लेकल में क्या है मौसम का हाल...! बारिश हो रही है कप्तान ने दिया अपडेट

पल्लेकल में आज दिन भर बारिश होती रहेगी. लेकिन मैच के वक्त इंद्र देव फैन्स और खिलाड़ियों पर मेहरबान होते दिख रहे हैं और ऐसे में बिना रुके खेल पूरा होने की उम्मीद है.

Published date india.com Updated: July 30, 2024 10:35 AM IST
Pallekele Weather
पल्लेकल के मौसम का हाल @BCCITwitter

पल्लेकल. भारत और श्रीलंका की टीमें मंगलवार को पल्लेकल में तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेलेंगी. भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और वह यहां तीसरा मैच जीतकर मेजबान टीम का सफाया करने के मकसद से मैदान पर उतरेगा, जबकि श्रीलंका टीम यह मैच जीतकर क्लीन स्वीप से खुद को बचाना चाहेगी. हालांकि दोनों टीमों की नजर इस दौरान पल्लेकल के आसमान पर भी होंगी, जहां बारिश का साया है. रविवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी बारिश ने मैच का वक्त धोया था, जहां भारत को दूसरी पारी में संशोधित लक्ष्य मिला था. तीसरे और आखिरी मैच में भी बारिश का साया है. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मौसम के ताजा हाल की जानकारी दी है.

भारत की टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पल्लेकल में सुबह से हो रही बारिश का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. होटल के कमरे से कैप्चर वीडियो पर उन्होंने कैप्शन दिया है- पर्पल माहौल और साथ ही लाफ्टर वाला इमोजी बनाया है. कप्तान स्काई का यह वीडियो देखने के बाद फैन्स को चिंता है कि आज शाम को मौसम का क्या हाल होगा, जब मैच शुरू होने का समय होगा.

वैसे बता दें सूर्या ने मैच से करीब 12 घंटे पहले का अपडेट दिया है, जबकि आज खेले जाने वाला मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में फैन्स को बता दें कि पल्लेकल में आज शाम के मौसम के हाल की बात करें तो फैन्स के लिए कुछ चिंता की बात जरूर है. पल्लेकल के आसमान में आज शाम 7 से रात 12 बजे के बीच करीब 97 फीसदी बादल छाए रहेंगे.

बादलों के लगातार सिर पर मंडराने का मतलब है कि यहां बारिश मैच में बाधा बनेगी. वैसे मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान यहां बारिश की आशंका सिर्फ 23 फीसदी ही है. लेकिन इससे पहले दिन भर यहां रुक-रुक कर बारिश होने की भी आशंका है. दोपहर 3 बजे यहां बारिश की आशंका 70 फीसदी है और इसके बाद बारिश की संभावनाओं के प्रतिशत में लगातार गिरावट आनी शुरू होगी. मैच से एक घंटे पहले यह आशंका 27 फीसदी तक रहेगी. हालांकि मैच के दौरान यह घट कर सिर्फ 15 फीसदी ही रहेगी.

पल्लेकल में मैच के वक्त तापमान की बात करें तो यह 23°C के आसपास ही बना रहेगा लेकिन खिलाड़ियों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि यहां हवा में नमी का स्तर 90 फीसदी तक होगा. हवा की रफ्तार भी 11 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी, जो खिलाड़ियों और यहां मैच देखने वाले दर्शकों के लिए सुकून भरी होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.