IND vs SL 3rd T20i- क्लीन स्वीप पर भारत की निगाहें- कब और कहां देखें टीवी पर लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

पल्लेकल में आज भारत और श्रीलंका की टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेलने उतरेंगी. भारत के पास 2-0 की बढ़त है और यहां जाने- कब औ कहां देख सकते हैं मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग...

Published date india.com Published: July 30, 2024 8:29 AM IST
Ind vs SL 3rd T20i
भारत vs श्रीलंका, तीसरा T20I @पल्लेकल

पल्लेकल. श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया मंगलवार को 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच पल्लेकल में खेलेगी. भारत शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है और उसकी निगाहें मेजबान टीम के क्लीन स्वीप पर होंगी. भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद नए सिरे से अपनी तैयारी कर रहा है, जहां उसने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का नया मिश्रण तैयार करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. टीम में यशस्वी जायसवाल अब रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद ओपनिंग पर अपना दावा पुख्ता कर रहे हैं, जबकि रियान पराग भी बतौर ऑलराउंड खुद को साबित करने में जुट गए हैं. संजू सैमसन पर अब दबाव जरूर होगा कि क्योंकि दूसरे टी20I में उन्हें मौका तो मिला था लेकिन वह गोल्डन डक का शिकार हो गए. शुभमन गिल की आज वापसी संभव है, जो पिछले मैच में गर्दन में खिंचाव के चलते नहीं खेल पाए थे.

गेंदबाजी में भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं. पांड्या ने तो पिछले मैच में सिर्फ 9 बॉल में नाबाद 22 रन ठोककर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने यहां 2 विकेट भी अपने नाम किए थे. ऐसे में यह मैच देखना दिलचस्प होगा.

यह मैच कब और कहां, कितने बजे प्रसारित और लाइव स्ट्रीम होगा. यह जानकारी हम यहां बता रहे हैं…

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच मंगलवार, 30 जुलाई को खेला जाएगा.

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच पल्लेकल के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच कब शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20I मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण आप कहां देख सकते हैं?
भारत में फैन्स भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20I मैच का प्रसारण टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी चैनलों पर देख सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.