ऋषभ पंत या संजू सैमसन! किसे दें मौका- टी20 क्रिकेट में गौतम गंभीर की पहली बड़ी चुनौती

ऋषभ पत ने टी20 वर्ल्ड कप में 171 रन बनाए थे, जबकि कई कामयाब पारियां खेल चुके संजू को टूर्नामेंट में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. अब गंभीर क्या सोचते हैं यह देखना दिलचस्प होगा.

Published date india.com Published: July 25, 2024 3:45 PM IST
Sanju Samson Paarl
संजू सैमसन @Twitter

नई दिल्ली. टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर अपने पहले असाइमेंट श्रीलंका दौरे पर गए हैं, जहां टीम सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने पहुंची है. टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में भारतीय टीम में यूं तो कम से कम तीन स्थान खाली हुए हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट में अपने-अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. लेकिन भारत के सामने यहां दो युवा विकेटकीपर बल्लेबाजों में से किसी एक को मौका देने की चुनौती है. 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है.

टी20 विश्व कप विजेता टीम के अधिकतर खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर आए हैं और ऐसे में पंत और सैमसन में से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि यह दोनों ही आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भले ही दो स्थान खाली हैं लेकिन फिर भी इन दोनों में से किसी एक को बल्लेबाज के रूप में उतारना भी आसान नहीं होगा. पंत ने टी20 विश्व कप में 171 रन बनाए जबकि सैमसन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला जबकि वह टीम का हिस्सा थे.

भारत और श्रीलंका के बीच यह सीरीज भारतीय टीम के लिए इसलिए महत्वपूर्ण बन गई है क्योंकि गंभीर की मुख्य कोच के रूप में यह पहली सीरीज है, जबकि टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. गंभीर के पिछले रिकार्ड को देखते हैं तो यह निश्चित है कि टीम संयोजन में उनकी बात को अधिक तवज्जो दी जाएगी.

पंत जब दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद टीम से बाहर थे तब विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन, सैमसन, जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल को आजमाया गया. अगर पंत और सैमसन के आंकड़ों पर गौर करें तो वह काफी हद तक समान नजर आते हैं.

सैमसन ने अभी तक 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 133 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इनमें से 27 मैच उन्होंने 2020 के बाद खेले हैं, जबकि उन्होंने 2015 में इस प्रारूप में पदार्पण कर लिया था. उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि 21.14 का उनका औसत उनकी योग्यता के अनुरूप नहीं है.

दूसरी तरफ पंत ने अभी तक 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 127 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उनका औसत 22.70 है. इन दोनों में से किसका चयन करना है यह काफी हद तक टीम प्रबंधन की सोच पर निर्भर करेगा. जहां तक रोहित शर्मा की बात है तो उनका पंत पर पूरा भरोसा था और यही वजह रही की टी20 विश्व कप के दौरान टीम का हिस्सा होने के बावजूद सैमसन को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(एजेंसी: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.