
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
कोलंबो. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पहले वनडे मैच में जीती हुई बाजी को टाई करवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश हैं. उन्होंने कहा कि अंत में जब 14 बॉल पर सिर्फ 1 रन की ही दरकार थी और उससे चूक जाने से बहुत निराश हूं. लेकिन अब इस पर ज्यादा और कुछ नहीं कहूंगा. यह स्कोर हासिल करने वाला था लेकिन इसके लिए आपको अच्छी बल्लेबाजी करने की दरकार थी. हमने शुरुआती 10 ओवरों में अच्छी शुरुआत की थी क्योंकि हम जानते थे कि यहां असली खेल 10 ओवरों के बाद ही शुरू होगा, क्योंकि तब स्पिनर खेल पर हावी होंगे. लेकिन इस मैच में हमारे पर निरंतर लय नहीं रह पाई.
बता दें भारतीय टीम 231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआत में ही 58 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. इसके बावजूद भारतीय टीम 47.5 ओवरों में 230 रनों पर सिमट गई. भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका के चार स्पिनरों के सामने कभी सहज नहीं रहे.
कप्तान रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘इस मैच में हम आगे चल रहे थे, लेकिन जैसे ही हमने दो विकेट गंवाए हम पिछड़ गए. इसके बाद केएल राहुल और अक्षर पटेल ने जो साझेदारी की, उससे हमने खेल में वापसी की थी. लेकिन अंत में यह थोड़ा निराशाजनक है कि आपको 14 बॉल पर 1 रन चाहिए था और आप हासिल नहीं कर पाए. लेकिन ऐसी चीजें होती हैं. श्रीलंका ने बेहतरीन खेल खेला. अंत में यह अच्छा परिणाम है.’
भारतीय कप्तान ने कोलंबो की इस पिच पर चर्चा करते हुए कहा, ‘यह पिच एक समान बनी रही. जब हम बॉलिंग कर रहे थे तब इस पिच पर शुरुआती 25 ओवरों तक कुछ तेजी थी और यह उनके लिए भी ऐसा ही था. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा तो बल्लेबाजी आसान होती चली गई. यहां ऐसा नहीं था कि आप आए और अपने शॉट्स खेलने शुरू कर दिए और रन मिलने शुरू हो गए. आपको यहां खुद को अच्छे से झोंकना था और तब ही स्कोर बना सकते थे.’
उन्होंने कहा, ‘इस बात पर गर्व है कि हम कैसे अंत तक लड़ते रहे. यह मैच अलग-अलग समय पर दोनों टीमों की पकड़ में आता रहा. यहां यह जरूरी था कि आप अपने जज्बातों पर काबू रखें और मैच में बने रहें. लेकिन हमें वह एक रन बना लेना चाहिए था.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.