IND vs SL Pitch Report: क्या फिर फिरकी की जाल में फंसेंगे बल्लेबाज? जानें कोलंबो की पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs SL Pitch Report Colombo Weather: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे इंटरनैशनल मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले जानिए कैसी होगी कोलंबो की पिच और वेदर.

Published date india.com Published: August 4, 2024 12:00 PM IST
IND vs SL 2nd ODI
IND vs SL 2nd ODI

IND vs SL Pitch Report 2nd ODI: भारत और मेजबान श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी के रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे रोमांचक तरीके से टाई पर जाकर समाप्त हुआ था. वनडे इतिहास में भारत का यह अब तक का 10वां और श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टाई मैच था. भारत को अगर श्रीलंका के खिलाफ दबदबा बनाए रखना है तो उसे दूसरे मैच में स्पिनरों और धीमी पिच से निपटने का तरीका ढूंढना होगा.

भारत शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय तीन विकेट पर 130 रन बनाकर अच्छी स्थिति दिख रहा था लेकिन इसके बाद श्रीलंका के स्पिनर हावी हो गए और भारतीय टीम 230 रन पर आउट हो गई जिससे यह मैच टाई रहा.

IND vs SL ODI: श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर

रोहित शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद श्रीलंका के स्पिनरों ने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। भारत ने उनका सामना करने के लिए विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को उतारा जिन्हें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ काफी सफलता मिली है.

कोलंबो की पिच रिपोर्ट (IND vs SL Pitch Report)

कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स का राज चलता है. पहले वनडे में गिरने वाले 18 में से 13 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए. अगर आप पुराने आंकड़ों को देखें तो स्पिनर और पेसर्स दोनों ने इस मैदान पर साल 2022 से वनडे क्रिकेट में 101 विकेट लिए हैं. लेकिन पेसर्स का औसत यहां पर थोड़ा सा बेहतर रहा है और उसने 27.04 के औसत से विकेट लिए हैं वहीं स्पिनर्स का औसत 28.82 का रहा है. लेकिन स्पिनर्स इस पिच पर रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं. पेसर्स ने 5.28 के औसत से रन दिए हैं. वहीं स्पिनर्स ने 4.67 के औसत से गेंदबाजी की है. क्या रविवार को भी ऐसा ही देखने को मिलेगा.

दूसरे वनडे से पहले भारत को श्रीलंका के स्पिनरों के खिलाफ तलाशना होगा कोई जवाब, नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुश्किल

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिच काफी धीमा खेल रही थी और ऐसे में स्पिनर का सामना करना आसान नहीं था. यहां तक के बाद में मुख्य रूप से बल्लेबाज श्रीलंकाई कप्तान चरित असलांका ने भी गेंदबाजी की और तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच को टाई कराया. भारत के लिए रियान पराग स्पिनर की भूमिका भी निभा सकते हैं लेकिन यह देखना होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन केवल एक मैच के बाद टीम में बदलाव करता है या नहीं क्योंकि हाल के दिनों में उसकी ऐसी रणनीति नहीं रही है.

कोलंबो के मौसम का हाल (Colombo Weather Today)

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे वनडे में बारिश होने की संभावना है. एक्यूवेदर पर मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. कोलंबो में सुबह से ही भारी बारिश का अनुमान है. रिपोर्ट की मानें तो सुबह 10:00 बजे बारिश की 50 प्रतिशत से अधिक संभावना है और मैच के समय में भी 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है.

दोनों टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका: चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना , असिथा फर्नांडो.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.