IND vs SL: श्रीलंका ने विराट कोहली को दिए तीन-तीन जीवनदान, ऐसे कैसे मारोगे मैदान!

श्रीलंका की टीम नई गेंद से अच्छी स्विंग प्राप्त कर रही और रोहित को आउट करने के बाद उसने विराट कोहली को भी करीब 3 बार अपना शिकार बना लिया था. लेकिन खराब फील्डिंग और कोहली की किस्मत से वह हर बार चूक कर गई.

Written by: Arun Kumar
Published: November 2, 2023, 3:05 PM IST

मुंबई. श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ जबरदस्त तैयारी करके मैदान में उतरी है. मैच के पहले ही ओवर में दिलशान मदुशंका ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बोल्ड कर हैरान कर दिया. इसके बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को अपनी लहराती गेंदों से खूब परेशान किया और कोहली यहां किस्मत वाले रहे, जो उन्हें पारी की शुरुआत में ही तीन-तीन जीवनदान मिल गए. विराट यहां पहली गेंद पर ही शॉर्ट फाइन लेग पर कैच आउट हो सकते थे लेकिन किस्मत से उनका यह शॉट यहां खड़े फील्डर से बस कुछ ही दूर रह गया. विराट ने अपनी पारी की पहली 17 बॉल पर 10 रन जरूर बना लिए थे लेकिन तब तक उन्हें तीन जीवनदान मिल गए.

IND vs SL WC 2023- कुछ ऐसे रहे कोहली के 3 जीवनदान

0.3 ओवर- विराट को पहली ही बॉल पर किस्मत ने दिया साथ- रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली पहली बार स्ट्राइक पर. दिलशान मदुशंका की गेंद निशाने पर, उन्होंने विराट को फेंकी पहली ही गेंद को कदमों की ओर फेंका. कोहली बॉल की लाइन में बैट को लाए और फाइन लेग की ओर उसे दिशा दिखा दी. ओह!

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

मिला किस्मत का साथ. श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने यहां फील्डर तैनात किया था गेंद उसी दिशा में उसके हाथ में आई लेकिन फील्डर तक पहुंचने से करीब एक कदम पहले यह मैदान पर जा लगी और फिर फील्डर के हाथ. बहुत तेजी से यह सबकुछ घटा. फील्डर के पास ज्यादा मौका नहीं. विराट कोहली सुरक्षित क्रीज में.

3.4 ओवर- दुश्मंत चमीरा की बॉल पर जीवनदान! अब विराट कोहली 9 रन बनाकर बैटिंग पर थे यहां चमीरा उनके खिलाफ जोरदार कोशिश कर रहे थे और उन्हें लगभग कामयाबी भी मिल चुकी थी लेकिन भाग्य एक बार फिर विराट के साथ था. इस बार चमीरा की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिस पर कट का मौका था लेकिन बॉल विराट के बैट का अंदरूनी किनारा चूमती हुई उनके थाई पैड पर लगी.

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

इसके बाद बॉल स्टंप से कुछ ऊपर से निकली और विकेटकीपर कुसल मेंडिस की ओर जा रही थी. विराट भी हैरान परेशान होकर पीछे देख रहे थे कि बॉल कुसल मेंडिस के दस्तानों तक पहुंचने से पहले जमीन छू गई. अगर यहां विराट के थाई पैड पर बॉल नहीं टकराती तो यह निश्चित ही मेंडिस के दस्तानों में होती. लेकिन किस्मत विराट कोहली के साथ.

5.1 ओवर- चमीरा ने अपनी बॉल पर छोड़ा कैच- इस बार चमीरा के पास पूरा मौका था. कोहली ने यहां पर फ्लिक करने की कोशिश की. यह गुड लेंग्थ की बॉल थी, जो काफी देर से स्विंग हुई और कोहली से दूर जा रही थी. विराट यहां चूक गए थे और बॉल वापस गेंदबाज की ओर हवा में जा रही थी.

यहां कैच का मौका था. यह कैच बॉलर के बाएं हाथ की ओर गया था उन्होंने खुद को अपनी बाईं ओर झोंक दिया था काफी कोशिश की लेकिन तीसरे प्रयास में भी बॉल उनके हाथ में नहीं समा पाई. विराट कोहली राहत की सांस लेते हुए. भारतीय टीम राहत की सांस लेते हुए.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.