
Arun Kumar
2013 में अमर उजाला हिंदी दैनिक अखबार से जुड़ा और यहां 4 साल काम करने के बाद साल 2016 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में खेल डेस्क पर पत्रकारिता की. अब ... और पढ़ें
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) की टीम इंडिया में स्थायी जगह नहीं बन पा रही है. जब भारत को टी20 वर्ल्ड खेलना था, तो उन्हें वनडे टीम में आजमाया जा रहा था और अब जब टीम वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट रही है, तो संजू को टी20 टीम में मौका मिल रहा है. ऐसे में आईपीएल में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) ने केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को सलाह दी है कि उन्हें बेताब होने की जरूरत नहीं है. सफल होने के लिए उन्हें धैर्य बनाए रखना होगा और जहां जितना मौका मिल रहा है उस लिहाज से ही खेलना बेहतर होगा.
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा स्टार स्पोर्ट्स के खास शो ए चैट विद चैंपियन्स में चर्चा कर रहे थे. संगकारा ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स में कोच की भूमिका निभाते हुए सैमसन के साथ करीब से काम किया है. वह उनकी क्षमताओं और खेल को बखूबी जानते हैं. इसलिए उन्होंने इस युवा बल्लेबाज को उपयोगी सलाह दी है.
उन्होंने कहा, ‘संजू को अपने लिए चीजें आसान रखनी हैं और सिर्फ और सिर्फ अपनी बैटिंग पर ध्यान देना है. आईपीएल एक चीज है और टीम इंडिया के लिए खेलना एक अलग चीज है. अब संजू भारतीय (टी20) टीम में हैं तो उन्हें इस पर ध्यान देना है कि टीम में आपका क्या काम है. जब आप मैदान पर जाएं तो यह ध्यान रखें कि आप शांत और रिलेक्स हैं और आपके दिमाग में यह बात साफ है कि आप अपनी भूमिका कैसे निभाने वाले हैं.’
इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘हो सकता है कि उन्हें टीम इंडिया में किसी और क्रम पर बैटिंग का मौका मिले, जहां टीम उन्हें फिट करना चाहती है. चाहे वह टॉप ऑर्डर में बैटिंग करे या फिर निचले मध्य क्रम में नंबर 5 या 6 पर. उनके पास वह खेल है, जहां वह फिट हो सकते हैं. उनके पास ताकत है, टच है, प्लेसमेंट है और वह मानसिक रूप से मजबूत हैं.’
संगाकारा ने कहा, ‘उन्हें बस एक ही चीजन नहीं करनी है कि वह इसे अपने लिए अंतिम मौका मानकर खुद को साबित करने के लिए बेताब हो जाएं. वह बेहद शानदार युवा खिलाड़ी हैं, जिसके पास क्षमता और स्वभाव दोनों हैं. इसे खुद ब खुद सेट होने दो इसके लिए लड़ो मत. यह मत भूलो कि आपको उसी में फिट होना है, जहां जिस दिन मौका मिल रहा है. तो मैदान पर जाओ और अपने खेल का लुत्फ लो.’
संगकारा ने आगे कहा, ‘संजू सैमसन को अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करना है.’ बता दें आईपीएल में अब तक 138 मैच खेलने वाले संजू सैमसन के नाम 134 पारियों में 3526 रन हैं, जिसमें उन्होंने 3 शतक और 17 हाफ सेंचुरी भी जड़ी हैं. लेकिन भारतीय टीम के लिए वह अब तक 11 वनडे और 16 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेल पाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.