मुंबई. वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) में भारत ने गुरुवार को श्रीलंका (India vs Sri Lanka) को रौंदकर रख दिया. भारत ने उसे 358 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में उसे सिर्फ 55 रनों पर ढेर पर कर दिया. इस मैच में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया. इस मैच में शमी का एक खास जेश्चर खूब वायरल हो रहा है. जैसे ही उन्होंने कसुन रजिथा को अपना 5वां शिकार बनाया वह खुशी से झूम उठे. उनके इस विकेट का सेलीब्रेशन खास था, जिसमें वह बॉल को हाथ में लेकर अपने सिर पर गोल-गोल घुमा रहे थे. इस दौरान वह ड्रेसिंग रूम में किसी को इशारा कर रहे थे.
शमी ने यह इशारा तो कर दिया लेकिन फैन्स के मन में यह सवाल था कि आखिर शमी यह इशारा किसे कर रहे थे. इस दौरान मैच प्रसारक चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर इस दौरान हिंदी कॉमेंट्री टीम ने इसे हरभजन सिंह पर इशारे के रूप में लिया. हिंदी कॉमेंटेटर जतिन सप्रू ने शमी के इस जेश्चर को कुछ इस तरह बताया कि शमी वनडे में 5 विकेट हॉल लेने के मामले में हरभजन सिंह से आगे निकल गए हैं और इसलिए वह उनकी ओर यह इशारा कर रहे हैं.
“Look at this Harbhajan Singh”
Lord Shami the record breaker 🔥#ICCMensCricketWorldCup2023 #INDvSL #Shami #MohammedShami #IndianCricketTeam #HarbhajanSingh #ICCWorldCup2023 #viratkholi #ShubmanGill #ShreyasIyer #Siraj #MohammedSiraj pic.twitter.com/M3VtXgU4Nt
— Meet Makwana (@MeetMakzz) November 2, 2023
लेकिन मैच खत्म होने के बाद यह साफ हो गया कि शमी का यह जेश्चर हरभजन की ओर नहीं था. वह तो बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे की ओर इशारा कर रहे थे. मैच खत्म होने के बाद टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल से क्रिकेट प्रसारक चैनल ने बात की. इस दौरान जब गिल से पूछा गया कि आखिर शमी अपने उस जेश्चर से किसकी ओर इशारा कर रहे थे.
इस पर गिल ने साफ किया कि शमी यह इशारा टीम के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे की ओर कर रहे थे. दरअसल पारस म्हाम्ब्रे के सिर पर बाल नहीं हैं और शमी ने इसलिए अपने इस अंदाज में उन्हें यह इशारा किया.
बता दें शमी इस वर्ल्ड कप में यह तीसरा ही मैच खेल रहे थे और उन्होंने तीन मैचों में दो बार 5 विकेट हॉल ले लिए हैं. वह अब तक इस टूर्नामेंट में 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और अब वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 45 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. इसके अलावा वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 4 बार 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.