भारत के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत करते हुए भारत को UAE के खिलाफ 234 रनों के विशाल अंतर से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. भारत को यहां पहले बैटिंग करने का न्योता मिला था और वैभव ने इसे क्रीज पर आते ही लपक लिया. उन्होंने UAE की गेंदबाजों को शुरुआत से ही उधेड़ना शुरू कर दिया.
14 वर्षीय समस्तीपुर बिहार के इस उभरते हुए किशोर खिलाड़ी ने सिर्फ 30 बॉल पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी. इसके बाद 56 गेंदों में उन्होंने अपना शतक जमा लिया, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल थे. इसके बाद उन्होंने रनों की रफ्तार को और बढ़ा दिया और आउट होने से पहले 95 गेंदों पर 171 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 9 चौके और 14 छक्के शामिल थे.
उनकी पारी के ये 14 छक्के अंडर 19 स्तर पर किसी बल्लेबाज द्वारा जड़े गए सर्वाधिक सिक्स का रिकॉर्ड भी है. उनके अलावा विहान मल्होत्रा (69) और आरोन जॉर्ज (69) ने भी हाफ सेंचरी जमाई. इसके दम पर भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 433 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया. अंडर 19 टूर्नामेंट में भारत ने पहली बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जबकि अंडर 19 एशिया कप के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल भी है.
For his magnificent 1⃣7⃣1⃣ (95), Vaibhav Sooryavanshi is adjudged the Player of the Match.
India U19 win the contest against UAE U19 by a massive 234-run margin
434 रनों के जवाब में UAE की टीम कभी भी मुकाबले में नहीं दिखी. हालांकि उसकी ओर से पृथ्वी मधु (50) और उदिश सूरी (78*) ने बेहतरीन पारियां खेलकर टीम का स्कोर 200 रन के करीब तक पहुंचाने में भूमिका निभाई. UAE की टीम यहां 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई.
इस मैच में 171 रन बनाने वाले सूर्यवंशी की बात करें तो वह सबसे कम उम्र में इतनी बड़ी पारी खेलने वाले पहले भारतीय हैं, जबकि भारत की ओर से यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. उनसे ऊपर अंबाती रायूडु का नाम हैं जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 177 रन ठोके थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.