IND vs WI: दूसरे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी है वेस्टइंडीज, आखिर क्या है वजह?

India vs West Indies- भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरी है. विंडीज टीम ने ऐसा अपने पू्र्व खिलाड़ी बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देने के मकसद से यह किया है.

Published date india.com Published: October 10, 2025 3:26 PM IST
West Indies Armbands
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम @PTI

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही हैं. इस टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपनी बाजुओं पर पट्टी बांधकर उतरे हैं. खिलाड़ियों ने पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया है. साल 1975 में वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम का हिस्सा रहे जूलियन 4 अक्टूबर को दुनिया छोड़ गए.

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पूर्व खिलाड़ी बर्नार्ड जूलियन के सम्मान में बांह पर काली पट्टियां बांध रहे हैं. बर्नार्ड का पिछले सप्ताह निधन हो गया था. ऑलराउंडर जूलियन 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे.’

1970 के दशक में वेस्टइंडीज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जूलियन ने 24 टेस्ट मुकाबलों में 866 रन बनाने के साथ 50 विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने 12 वनडे मुकाबलों में 86 रन बनाए और 18 विकेट लिए. विश्व कप 1975 में बर्नार्ड जूलियन ने 5 मुकाबलों में 17.70 की औसत के साथ 10 विकेट हासिल किए थे. उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबलों में 4-4 विकेट हासिल किए.

बतौर ऑलराउंडर क्रिकेट जगत में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले जूलियन ने साल 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 121 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी. उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज की टीम ने साल 1987 में अंतिम बार दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के विरुद्ध टेस्ट मैच जीता था.

भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट को पारी और 140 रन से गंवा चुकी वेस्टइंडीज इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. अगर यह मैच ड्रॉ भी रहा, तो सीरीज भारत के नाम होगी. हालांकि, पिछले मुकाबले में मेहमान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए इस मुकाबले में भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टीम इंडिया इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने दो बदलाव किए हैं. ब्रैंडन किंग और जोहान लेने इस मैच से बाहर हैं. उनके स्थान पर एंडरसन फिलिप और तेविन इमलाच को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

(एजेंसी: इनपुट्स)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.