IND vs WI 2nd Test: कैंपबेल और होप ने जड़े अर्धशतक, भारत की जीत का इंतजार चौथे दिन तक बढ़ा

Written By: Ezaz Ahmad Updated by: Ezaz Ahmad
Updated Date:October 12, 2025 6:00 PM IST

IND vs WI 2nd Test: सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाई होप ने अर्धशतकीय पारियों से टीम की जुझारू क्षमता दिखाई. दोनों अब तक 138 रन की साझेदारी कर चुके हैं.

Advertising
Advertising

नई दिल्ली: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 173 रन बना लिए. वेस्टइंडीज को पारी की हार से बचने के लिए अब भी 97 रन की जरूरत है.

पहली पारी में बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी करने वाली वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में संघर्ष का माद्दा दिखाया है और भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. इस समय ऐसा लग रहा था कि टीम पहली पारी की तरह ही सस्ते में सिमट जाएगी.

Fastest 5000 runs in Womens ODI: महिला वनडे में सबसे तेज 5000 रन पूरा करने वालीं क्रिकेटर, मंधाना सबसे आगे

लेकिन सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाई होप ने अर्धशतकीय पारियों से टीम की जुझारू क्षमता दिखाई. दोनों अब तक 138 रन की साझेदारी कर चुके हैं. जॉन कैंपबेल 145 गेंद पर 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं शाई होप 103 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर खेल रहे हैं.

चौथे दिन जब मैच शुरू होगा, तो इन दोनों का पहला लक्ष्य पारी की हार टालना होगा. बता दें कि अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

RECORD ALERT! स्मृति मंधाना का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिताली राज के महारिकॉर्ड की बराबरी की, ODI में ठोके सबसे तेज 5000 रन

इससे पहले, वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी. भारत को पहली पारी के आधार पर 270 रन की लीड मिली थी. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 5, रवींद्र जडेजा ने 3, और बुमराह और सिराज ने 1-1 विकेट लिए.

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए थे. वहीं, शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली थी। साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए थे. 

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें