IND vs WI: पहले वनडे के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, युवा ओपनर बाहर

Wasim Jaffer Picks His India XI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारत की नजरें अब तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने पर लगी हुई है.

Published date india.com Published: July 27, 2023 4:52 PM IST
IND vs WI: पहले वनडे के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, युवा ओपनर बाहर
IND vs WI

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ आज यानी के गुरुवार को होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन किया है. जाफर ने अपनी प्लेइंग इलेवन से दोनों युवा सलामी बल्लेबाजों रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को बाहर कर दिया है.

45 वर्षीय वसीम जाफर ने इसके बजाय विकेटकीपर संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. वह चाहते हैं कि केरल के इस क्रिकेटर को लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए टीम इंडिया एशिया कप 2023 के लिए तैयारी कर रही है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारत की नजरें अब तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने पर लगी हुई है. सीरीज के पहले दोनों वनडे बारबाडोस में जबकि तीसरा और अंतिम वनडे त्रिनिदाद में खेला जाएगा.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारत के पास अब सिर्फ केवल 12 वनडे मैच ही बचे हैं. इसलिए भले ही वेस्टइंडीज – जो विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा है – तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिद्वंद्वी नहीं हो सकता है. ऐसे में यह सीरीज संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों के लिए टीम में अपनी जगह बनाने का अच्छा मौका है.

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने पहले वनडे के लिए ट्वीट कर अपनी टीम का चयन किया है. उन्होंने ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल को जगह दी है. वहीं, तीसरे नंबर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और फिर चौथे नंबर पर सैमसन को रखा है. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पांचवें नंबर पर जगह दी है. उन्होंने मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को तेज गेंदबाजी के रूप में चुना है. लेकिन सिराज पहले ही वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पहले वनडे के लिए वसीम जाफर की भारतीय प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.