
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी के बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने मंगलवार को टीम का ऐलान किया. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 5 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है.
इस सीरीज के लिए ओपनर शेफाली वर्मा को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि खराब फॉर्म के कारण शेफाली को बाहर का रास्ता दिखाया है. हालांकि हरलीन देओल की वनडे स्क्वॉड में वापसी हुई है. टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही होंगी.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम को पहले दो वनडे मैच ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेलना है. इसके बाद तीसरा और अंतिम मुकाबला पर्थ के वाका ग्राउंड में खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली ये सीरीज आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा है.
वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष की भी टीम में एंट्री हुई है. इसके अलावा हरलीन देओल की करीब एक साल बाद नेशनल टीम में जगह मिली है. उन्होंने अपना पिछला मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेला थी. इसके बाद उन्हें इस सीजन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था.
🚨 NEWS 🚨
Team India (Senior Women) squad for Tour of Australia announced.
Details 🔽 #TeamIndia | #AUSvINDhttps://t.co/lzhKMmcWr4
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 19, 2024
BGT- ध्रुव जुरेल को पर्थ टेस्ट में बतौर बल्लेबाज खेलना चाहिए: रवि शास्त्री
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकोर.
भारत vs ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल
भारत vs ऑस्ट्रेलिया: पहला वनडे- 5 दिसंबर, ब्रिसबेन (सुबह 9:50 बजे )
भारत vs ऑस्ट्रेलिया: दूसरा वनडे- 8 दिसंबर, ब्रिसबेन (सुबह 5:50 बजे )
भारत vs ऑस्ट्रेलिया: तीसरा वनडे- 11 दिसंबर, पर्थ (सुबह 9:50 बजे).
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.