
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नवी मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में गुरुवार को ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम में प्रतिका रावल की जगह शेफाली वर्मा खेलेंगी जबकि रिचा घोष और क्रांति गौड़ की जगह उमा छेत्री और हरलीन देयोल ने ली है.
इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के क्लब क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमें बांह पर काली पट्टी पहनकर उतरी हैं.
17 वर्षीय बेन मंगलवार को मेलबर्न आउटर ईस्ट के फर्नट्री गली में ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हुए थे. वह एक टी20 मैच की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच साइडआर्म से डाली गई एक गेंद उनकी गर्दन पर लगी। उस वक्त ऑस्टिन ने हेलमेट पहना था, लेकिन उसमें ‘स्टीम गार्ड’ नहीं था.
दुखद: पिच पर फिर हादसा- सिर पर बॉल लगने से युवा क्रिकेटर की मौत, सदमे में दुनिया
चोटिल बेन को एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट और इंटेंसिव केयर पैरामेडिक्स ने मोनाश चिल्ड्रन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया. फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब की ओर से गुरुवार को बेन के निधन की खबर दी गई.
Both teams are wearing black armbands today to pay their respects to 17-year-old Melbourne cricketer Ben Austin, who sadly passed away following an accident while batting in the nets on Tuesday night.#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #INDvAUS pic.twitter.com/Qhn1B2DmsF
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 30, 2025
फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने युवा क्रिकेटर के निधन पर दुख जताते हुए कहा, “बेन के निधन से हम बेहद दुखी हैं। इसका असर हमारे क्रिकेट समुदाय के सभी लोगों पर पड़ेगा. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार, दोस्तों और उन सभी के साथ हैं, जो बेन को जानते थे.”
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह को इस मैच में मौका दिया गया है.
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम एलिसा हीली की कप्तानी में फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ, अलाना किंग और मेगन शट्ट के साथ खेल रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.