कुआलालंपुर: भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंडर 19 एशिया कप 2024 के फाइनल में बांग्लादेश को 41 रनों से रौंदकर खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने 117 रनों के स्कोर बचाव करते हुए बांग्लादेश को 18.3 ओवरों में 76 रनों पर ढेर कर दिया. इससे पहले, बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम ने अंडर 19 एशिया कप फाइनल में भारत की पुरुष टीम को हराया था और अब भारत की महिलाओं ने उस हार का बदला चुकता कर लिया है.
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तृशा के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट पर 117 रन का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश को भारतीय टीम ने 117 रनों के स्कोर बचाव करते हुए बांग्लादेश को 18.3 ओवरों में 76 रनों पर ढेर कर दिया. बांग्लादेश के लिए जूईरिया फिरदौस ने सर्वाधिक 22 और फहोमिदा चोया ने 18 रन बनाए.
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साधारण स्कोर का बचाव कर लिया. भारत की ओर से गेंदबाजी में आयुषी शुक्ला ने तीन और परुनिका सिसोदिया तथा सोनम यादव ने दो-दो विकेट चटकाए. उनके अलावा वी जोशीदा ने एक विकेट अपने नाम किया.
पहली बार हो रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला अंडर-19 टीम अब तक अपराजित रही है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में दो मुकाबले जीतने के बाद सुपर-8 में बांग्लादेश को 8 विकेट से और सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.
इससे पहले, भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 117 रन का स्कोर बनाया. भारतीय टीम के लिए जी तृशा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की बदौलत 52 रन बनाए. उनके अलावा मिथिला विनोद ने 17, कप्तान निकी प्रसाद ने 12 और आयुशी शुक्ला ने 10 रन बनाए.
बांग्लादेश महिला अंडर-19 टीम के लिए फरजाना इस्मीन ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए. उनके अलावा निशिता अख्तर ने दो और हबीबा इस्लाम को एक सफलता मिली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.