live

IND W VS BAN W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में, मेडल हुआ पक्का

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 51 रन पर ढेर हो गई थी, भारत ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया

Published date india.com Updated: September 24, 2023 8:49 AM IST
Ind vs ban
Ind vs ban

India Women vs Bangladesh Women Semi Final Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में जगह बना ली है. रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 51 रन पर ढेर हो गई थी, भारत ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने मेडल पक्का कर लिया है. सोमवार 25 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा.

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था, बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 51 रन पर ढेर हो गई है. बांग्लादेश का टी-20 में भारत के खिलाफ यह सबसे न्यूनतम स्कोर है. भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने चार विकेट लिए. भारतीय टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

दोनों टीमों का स्क्वाड

बांग्लादेश की प्लेइंग-11
निगार सुल्ताना (कप्तान), मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, शोरना अख्तर, फाहिमा खातून, सुल्ताना खातून, ऋतु मोनी, शोभना मोस्तारी, राबिया खान, साथी रानी, शमिमा सुल्ताना (विकेटकीपर)
भारत की प्लेइंग-11
स्मृति मांधना (कप्तान), अमनजोत कौर, शेफ़ाली वर्मा, कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमाह रॉड्रिग्स, तितास साधु, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, पूजा वस्त्रकर

भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स 2023 में मलेशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश से धुल गया था. मलेशिया के खिलाफ मैच में शेफाली वर्मा ने 67 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. इसके अलावा जेमिमा रॉड्रिग्स ने 29 गेंद में 47 रन और ऋचा घोष ने सात गेंद में 21 रन बनाए थे.

Live Updates

  • Sep 24, 2023 8:49 AM IST

    IND W VS BAN W Live Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में, मेडल हुआ पक्का. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 51 रन पर ढेर हो गई थी, भारत ने आठ विकेट से जीता मुकाबला. 25 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला.

  • Sep 24, 2023 8:39 AM IST

    IND W VS BAN W Live Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में, मेडल हुआ पक्का. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 51 रन पर ढेर हो गई थी, भारत ने आठ विकेट से जीता मुकाबला. 25 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला.

  • Sep 24, 2023 8:34 AM IST

    IND W VS BAN W Live Score: भारत ने दूसरा विकेट गंवाया, शेफाली वर्मा 17 रन बनाकर बोल्ड हो गई. 40 रन के स्कोर पर भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है

  • Sep 24, 2023 8:18 AM IST

    IND W VS BAN W Live Score: भारत ने पहला विकेट गंवाया, स्मृति मंधाना सात रन बनाकर पवेलियन लौटीं. 19 रन के स्कोर पर भारत ने पहला विकेट खोया है.

  • Sep 24, 2023 8:14 AM IST

    IND W VS BAN W Live Score: बांग्लादेश की पारी के जवाब में भारत की शानदार शुरुआत, तीन ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं.

  • Sep 24, 2023 7:49 AM IST

    IND W VS BAN W Live Score: बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 51 रन पर ढेर, पूजा वस्त्राकर ने लिए चार विकेट. भारत के सामने जीत के लिए 52 रन का लक्ष्य है. यह बांग्लादेश का भारत के खिलाफ सबसे न्यूनतम स्कोर है.

  • Sep 24, 2023 7:43 AM IST
    IND W VS BAN W Live Score: 50 रन के स्कोर पर बांग्लादेश ने नौवां विकेट गंवा दिया है
  • Sep 24, 2023 7:38 AM IST

    IND W VS BAN W Live Score: 15 ओवर का खेल खत्म हुआ. बांग्लादेश ने 46 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए हैं.

  • Sep 24, 2023 7:17 AM IST
    IND W VS BAN W Live Score: 10 ओवर का खेल खत्म, बांग्लादेश ने 30 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं.
  • Sep 24, 2023 7:15 AM IST

    IND W VS BAN W Live Score: बांग्लादेश को मिला एक और जीवनदान. देविका वैद्य ने छोड़ा आसान कैच. नौ ओवर में बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 29 रन है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.