IND-W vs ENG-W 2nd T20I: भारतीय टीम के लिए करो या मरो, सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में चाहिए जीत

India Women vs England Women 2nd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2006 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीती है और अगर उसे सीरीज में जीत हासिल करनी है तो अगले दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा.

Published date india.com Updated: December 8, 2023 2:43 PM IST
IND-W vs ENG-W 2nd T20I: भारतीय टीम के लिए करो या मरो, सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में चाहिए जीत
Indian Women vs England Women

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद शनिवार को होने वाले दूसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. तीन मैचों की टी20 सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी. वहीं, मेहमान इंग्लैंड टीम की नजरें लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर लगी हुई है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2006 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीती है और अगर उसे सीरीज में जीत हासिल करनी है तो अगले दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा.

इंग्लैंड ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करके 38 रन से जीत दर्ज की और इस तरह से भारत पर दबदबा बनाए रखा. इससे उसने सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की. इंग्लैंड की यह भारत के खिलाफ 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 21वीं और भारतीय धरती पर 10 मैच में आठवीं जीत थी.

आग लगा दी… इस इंटरनेशनल खिलाड़ी ने सिर्फ 43 गेंद पर बना दिए 193 रन

भारतीय टीम पहले मैच में परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल नहीं बिठा पाई थी और इसके अलावा उसने कुछ गलतियां भी की थी जिससे यह मैच एकतरफा बन गया था. सपाट पिच पर गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिल रही थी.

भारत ने चार स्पिनरों का उपयोग किया जिन्होंने कुल मिलाकर 12 ओवर में 121 रन लुटाए. भारत ने बाएं हाथ की दो स्पिनर श्रेयंका पाटिल और सैका इशाक को पदार्पण का मौका दिया लेकिन इन दोनों का अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं था और वे महंगे साबित हुए.

यहां तक की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा भी प्रभावित नहीं कर पाई और उन्होंने अपने कोटे के पूरे चार ओवर भी नहीं किये. भारत का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा तथा इंग्लैंड की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाली डैनी वाट और नेट साइवर ब्रंट दोनों को जीवनदान मिले , जो भारतीय टीम को महंगे पड़े.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत की तरफ से गेंदबाजी में केवल तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच के पहले ओवर में ही दो विकेट निकालकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई और उसने इंग्लैंड को वापसी का मौका दिया.

World Cup Final Pitch: फाइनल की पिच पर उठे थे सवाल और अब ICC की ओर से आया बड़ा बयान

जहां भारतीय स्पिनर नहीं चल पाए, वहीं इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन (4-0-15-3) और सारा ग्लेन (25 रन देकर एक विकेट) की स्पिन जोड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में रखा और उन्हें खुलकर नहीं खेलने दियाय

भारत के सामने 198 रन का लक्ष्य था लेकिन सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा (52) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (26) ही कुछ योगदान दे पाए। स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर नाकाम रहे। भारत को अब इन दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

भारतीय टीम को जल्द से जल्द अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है क्योंकि तीन मैच की इस टी20 सीरीज के बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी और फिर तीनों प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी.

टीम:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर , तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।

इंग्लैंड: लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, महिका गौर, डेनिएल गिब्सन, सारा ग्लेन, बेस हीथ (विकेटकीपर), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, डेनिएल वाट.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.