IND-W vs ENG-W: फिर जीती हुई बाजी हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने दोबारा दिल तोड़कर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

India Women vs England Women: भारत की महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पांच मैचों में तीसरी हार है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है.

Published date india.com Updated: October 19, 2025 10:35 PM IST
IND-W vs ENG-W, Live Cricket Score, ICC Womens World Cup 2025, Holkar Cricket Stadium, Cricket News, Latest cricket news,

इंदौर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में एक बार फिर से करीबी हार झेलनी पड़ी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को रविवार को इंग्लैंड के हाथों एक रोमांचक मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है. वहीं, इंग्लैंड ने इस जीत के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 288 रन का स्कोर बनाया और फिर भारतीय टीम को 6 विकेट पर 284 रन पर रोक दिया. इंग्लैंड की पांच मैचों में यह चौथी जीत है.

भारत की महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पांच मैचों में तीसरी हार है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब सेमीफाइनल के लिए सिर्फ एक ही स्थान बाकी है.  

Most wickets in women’s ODIs: महिला वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

इंग्लैंड से मिले 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 42 रन के अंदर ही अपने दो विकेट खो दिए. इसमें प्रतिका रावल (6) और हरलीन देओल (24) के विकेट शामिल थे. हालांकि इसके बाद उप-कप्तान स्मृति मंधाना (88) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (70) ने तीसरे विकेट के लिए 122 गेंदों पर 125 रनों की साझेदारी करके टीम को मुकाबले में बनाए रखा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस दौरान उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने वनडे में अपना 34वां अर्धशतक पूरा किया जबकि हरमनप्रीत ने भी 21वीं फिफ्टी जड़ी. कप्तान ने इसी के साथ वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए और वो ऐसा करने वाली मंधाना के बाद दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी.

Most runs in ODI by an Opener: वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 ओपनर, रोहित शर्मा ने कर दिया ‘खेला’

हरमन हालांकि टीम के 167 के स्कोर पर तीसरे बैटर के रूप में आउट हो गईं. उन्होंने 70 गेंदों पर 10 चौके लगाए. कप्तान के आउट होने के बाद उप-कप्तान मंधाना ने एक छोर संभाले रखा. मंधाना ने दीप्ति शर्मा (50) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी को भारतीय टीम को जीत की मंजिल के करीब लेकर गईं.

मंधाना हालांकि टीम के 234 के स्कोर पर आउट हो गईं. उन्होंने 94 गेंदों पर आठ चौके लगाए. मंधाना के आउट होने के बाद रिचा घोष (8) भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और आउट हो गईं. उनके आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा भी अपना अर्धशतक पूरा करके कैच आउट हो गई. इस तरह भारत ने 262 रन के स्कोर पर अपना छठा और बड़ा विकेट खो दिया.

भारतीय टीम को अब 19 गेंदों पर 27 रनों की दरकार थी और जीत उससे दूर होती जा रही थी. आखिरी में टीम को चार से करीबी हार का सामना करना पड़ा.

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हीथर नाइट की शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए. इंग्लैंड की महिला टीम का भारतीय टीम के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर था.

मैच में इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाजों टैमी ब्यूमाउंट और एमी जोंस ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की. ब्यूमाउंट 43 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुईं. जोंस ने 68 गेंद पर 56 रन की पारी खेली. इस पारी में जोंस ने 8 चौके लगाए.

इंग्लैंड की पारी का मुख्य आकर्षण हिथर नाइट रहीं. उन्होंने 91 गेंद पर 1 छक्का और 15 चौकों की मदद से 109 रन की बेहतरीन पारी खेली. चौथे विकेट के रूप में आउट हुईं नाइट ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान ब्रंट के साथ 113 रन की अहम साझेदारी की. कप्तान नट सेवियर ब्रंट ने 38, सोफिया डंकले ने 15, एम्मा लंब ने 11, और चार्लोट डीन ने 13 गेंद पर 19 रन बनाए.

इस बेहद अहम मैच में भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया. गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं रहीं जिससे इंग्लैंड की रन गति पर अंकुश नहीं लग सका। दीप्ति शर्मा एकमात्र प्रभावी गेंदबाज रहीं. दीप्ति ने 10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट लिए. श्री चरणी ने 10 ओवर में 68 रन देकर 2 विकेट लिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.