270 से ज्यादा के रन चेज में टीम इंडिया की 17 हार और 0 जीत, क्या इंग्लैंड के खिलाफ रच पाएंगी इतिहास? मिला 289 का लक्ष्य

IND-W vs ENG-W, ICC Women's World Cup 2025: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हीथर नाइट की शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए हैं.

Published date india.com Published: October 19, 2025 6:53 PM IST
IND-W vs ENG-W, ICC Women's World Cup 2025, Deepti Sharma, India vs England, Heather Knight, Heather Knight century, Heather Knight records, Hindi cricket news, latest cricket news, women odi records,
Heather Knight century (X)

इंदौर: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का 20वां मैच भारत और इंग्लैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हीथर नाइट की शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए हैं. इंग्लैंड की महिला टीम का भारतीय टीम के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है.

इंग्लैंड ने अब भारत के सामने जीत के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य रख दिया है क्योंकि भारतीय महिला टीम वनडे में अब तक एक बार भी 270 से ऊपर के लक्ष्य को चेज नहीं कर पाई है. 270 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को 17 बार हार मिली है.

Most wickets in women’s ODIs: महिला वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

मैच में इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाजों टैमी ब्यूमाउंट और एमी जोंस ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की. ब्यूमाउंट 43 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुईं. जोंस ने 68 गेंद पर 56 रन की पारी खेली. इस पारी में जोंस ने 8 चौके लगाए.

इंग्लैंड की पारी का मुख्य आकर्षण हिथर नाइट रहीं. उन्होंने 91 गेंद पर 1 छक्का और 15 चौकों की मदद से 109 रन की बेहतरीन पारी खेली. चौथे विकेट के रूप में आउट हुईं नाइट ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान ब्रंट के साथ 113 रन की अहम साझेदारी की. कप्तान नट सेवियर ब्रंट ने 38, सोफिया डंकले ने 15, एम्मा लंब ने 11, और चार्लोट डीन ने 13 गेंद पर 19 रन बनाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Lost their first match as captain: तीनों फॉर्मेट में पहला मैच हारने वाले 7 कप्तान, लिस्ट में दो भारतीय

इस बेहद अहम मैच में भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया. गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं रहीं जिससे इंग्लैंड की रन गति पर अंकुश नहीं लग सका। दीप्ति शर्मा एकमात्र प्रभावी गेंदबाज रहीं. दीप्ति ने 10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट लिए। श्री चरणी ने 10 ओवर में 68 रन देकर 2 विकेट लिए.

भारतीय टीम के लिए ये मैच जीतना बेहद अहम है. टीम इंडिया पिछले 4 मैच में 2 जीत और 2 हार के साथ 4 अंक लेकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जरूरी है कि भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करे. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.