IND-W vs ENG-W: भारत ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त, हासिल की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास बना दिया है. भारत ने इंग्लैंड पर महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

Published date india.com Updated: December 16, 2023 12:43 PM IST
Team india
PIC- BCCI WOMEN

IND-W vs ENG-W: भारतीय महिला क्रिकेट (Indian Women Cricket) टीम ने इंग्लैंड को 347 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देने के साथ ही महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी टेस्ट जीत का रिकॉर्ड बना दिया है.

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 186 रन पर घोषित करते हुए मेहमान टीम को जीत के लिए 478 रन का विशाल लक्ष्य रखा. इसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम को 27.3 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई. भारत ने पहली पारी में 428 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जबकि इंग्लैंड पहली पारी में महज 136 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.

भारत की 39 टेस्ट मैचों में यह छठी जीत थी. इसमें टीम इंडिया के नाम 27 ड्रॉ के अलावा 6 हार भी शामिल हैं. भारत ने महिला टेस्ट के इतिहास में 300 से अधिक रन से जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने 309 रन से जीत दर्ज की थी.

महिला टेस्ट क्रिकेट में जीत का सबसे बड़ा अंतर (रनों के हिसाब से)

  • 347 – IND-W बनाम ENG-W, मुंबई DYP, 2023
  • 309- SL-W बनाम PAK-W, कोलंबो (कोल्ट्स), 1998
  • 188 – NZ-W बनाम SA-W, डरबन, 1972
  • 186 – AUS-W बनाम ENG-W, एडिलेड, 1949
  • 185 – ENG-W बनाम NZ-W, ऑकलैंड, 1949

भारत की जीत में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 5 विकेट सहित मैच में कुल 9 विकेट अपनी झोली में डाले. पहली पारी में दीप्ति ने महज 7 रन देकर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पहली पारी में बनाया पहाड़ सा स्कोर

भारत ने अपनी पहली पारी में 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इसके बाद इंग्लैंड की टीम को 136 रन पर समेट दिया. भारतीय टीम ने फॉलोआन नहीं दिया और अपनी दूसरी पारी को 6 विकेट पर 186 रन पर समाप्त घोषित करके इंग्लैंड के सामने 479 रन का लक्ष्य रखा. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने फिर से अपना कमाल दिखाया और इंग्लैंड को तीसरे दिन पहले सत्र में ही दूसरी पारी में 131 रन पर ढेर कर दिया. पहली पारी में पांच विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करके 32 रन देकर चार विकेट लिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.