
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद, नवंबर 2022 से India.Com हिंदी में स्पोर्ट्स डेस्क पर Senior Sub Editor के पद कार्यरत हू्ं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 12 वर्षों के दौरान मुझे राजनीति, ... और पढ़ें
नवी मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के बेहद अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए.
बारिश की वजह से भारतीय पारी 50 की जगह 49 ओवर निर्धारित की गई थी. न्यूजीलैंड को 44 ओवर में जीत के लिए डीएलएस नियम के तहत 325 का लक्ष्य दिया गया है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की. महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की तरफ से ये सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.
दोनों बल्लेबाजों ने दूसरी बार वनडे में 200 या उससे अधिक रन की ओपनिंग साझेदारी की है. रावल और मंधाना की जोड़ी ने एक साल में बतौर ओपनर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया.
स्मृति मंधाना ने 95 गेंद पर 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन की पारी खेली। मंधाना के वनडे करियर का यह 14वां और इस साल का 5वां शतक है.
Smriti Mandhana Records: शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
प्रतिका रावल ने 134 गेंद पर 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 122 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 55 गेंद पर 11 चौके की मदद से नाबाद 76 रन बनाए. भारतीय टीम ने 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन बनाए.
विश्व कप में ये दूसरा मौका है जब भारतीय टीम ने 300 से ऊपर का स्कोर बनाया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारतीय टीम ने 330 रन बनाए थे. हालांकि उस मैच में ऑस्ट्रेलिया विजयी रही थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए जीत जरूरी है. इस मैच में जीत हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को सेमीफाइनल का टिकट दिला देगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.