INDw vs WIw: रेणुका ठाकुर के पंजे से वेस्टइंडीज चित, भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

रेणुका ठाकुर ने अपने करियर की बेस्ट बॉलिंग करते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 91 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 पार पहुंचाने में मदद की.

Published date india.com Updated: December 23, 2024 1:36 PM IST
Renuka Singh Thakur
रेणुका सिंह ठाकुर, vs वेस्टइंडीज @BCCI

वड़ोदरा. आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 211 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में स्मृति मंधाना की 91 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने मेहमान टीम के सामने 315 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में विंडीज की टीम सिर्फ 103 रनों पर ढेर हो गई.

तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने 5 विकेट झटके, जिसके चलते मेहमान टीम यहां सिर्फ 26.2 ओवरों में ही सिमट गई. रनों के लिहाज से भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है. भारत ने 9 विकेट पर 314 रन बनाए थे.

रेणुका ने 10 ओवर में 29 रन देकर करियर में पहली बार 5 विकेट चटकाए, जबकि प्रिया मिश्रा को 2 सफलताएं मिली. टिटास साधु और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज ने लिए 9वें क्रम पर बल्लेबाजी करने आई एफी फ्लेचर के नाबाद 24 रन के योगदान से रनों का शतक पूरा किया. टीम के लिए उनके अलावा सिर्फ शेमेन कैम्पबेल (21) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर सकी.

इससे पहले शानदार लय में चल रही मंधाना ने लगातार 5वीं बार 50 रन (T20 और वनडे) के स्कोर को पार किया है. उन्होंने 102 गेंद की पारी में 13 चौके लगाने के साथ अपना पदार्पण वनडे खेल रही प्रतिका रावल (69 में से 40) के साथ 110 रन की साझेदारी में ज्यादातर रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.

मंधाना की शानदार पारी के बाद हरलीन देयोल (50 गेंद में 44 रन), हरमनप्रीत कौर (23 गेंद में 34 रन), ऋचा घोष (12 गेंद में 26 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (19 गेंद में 31 रन) ने तेजी से रन बनाए, जिससे भारतीय टीम ने 300 रनों के आंकड़े को पार किया. वेस्टइंडीज के लिए जायदा जेम्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं. बाएं हाथ की इस स्पिनर 8 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए. सीरीज का दूसरा वनडे मैच इसी मैदान पर मंगलवार को खेला जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रेणुका ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारी योजना विकेटों को निशाना बनाने की थी. पिच से हमें काफी मदद मिली. शाम को मौसम ठंडा हो गया. ओस भी थी, जिससे परिस्थितियां हमारे पक्ष में हो गईं.

उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार 5 विकेट लिए हैं, इसलिए निश्चित रूप से बहुत खुश हूं. विशेष रूप से वनडे मैचों में विकेट हासिल करना बहुत कठिन है. मैंने बचपन से ही अपनी इनस्विंग पर बहुत काम किया है और मैं अपने इन-स्विंगर्स का बहुत समर्थन करती हूं. मेरी कोशिश इनस्विंग की मदद से सफलता प्राप्त करने की होती है.’

(एजेंसी: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.