IND vs NZ: 46 पर निपटा भारत- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और माइकल वॉन ने उड़ाया मजाक

बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम सिर्फ 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जिसमें विराट कोहली भी शामिल थे. माइकल वॉन ने ली मौज...

Published date india.com Published: October 17, 2024 5:00 PM IST
Virat Kohli vs NZ
विराट कोहली @BCCI

बेंगलुरु. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम (IND vs NZ) मुश्किलों में दिख रही है. वह पहली पारी में सिर्फ 46 रन ही बना पाई, जहां उसने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था. लेकिन भारतीय बल्लेबाज कीवी तेज गेंदबाजों के खिलाफ पस्त होते चले गए. इस पारी में 5 भारतीय बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli), सरफराज खान (Sarfaraz Khan), केएल राहुल (KL Rahul), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) शामिल हैं.

भारत की यह पारी सिर्फ 31.2 ओवर में ही सिमट गई, जिसमें मैट हैनरी ने 5, जबकि विलियम ओ’रुर्की ने 4 विकेट अपने नाम किए. अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी ने भी एक विकेट अपने नाम किया. यह भारत का भारत में किसी टेस्ट पारी में सबसे कम स्कोर है. इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मौज ली है.

साल 2020 में जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, तब वह यहां एडिलेड टेस्ट की तीसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर ढेर हो गई थी. तब भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को उसके 46 रनों पर ऑल आउट होने के सिलसिले को अपनी उन्हीं सुनहरी यादों से जोड़कर मौज ली है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर उस मैच के कुछ फुटेज पोस्ट करते हुए पूछा है- क्या ऑल आउट 46 नया ऑल आउट 36 है? इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और अब क्रिकेट के समालोचक और कॉमेंटेटर माइकल वॉन ने भी भारतीय टीम के इस ऑल आउट पर मौज ली है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

माइकल वॉन ने भी एक्स पर मौज लैते हुए लिखा, ‘भारतीय फैन्स इसके उज्ज्वल पहलू को देखो.. कम से कम आप 36 को पार कर चुके हो..’ इसके साथ ही उन्होंने किसी पर हंसने वाले दो इमोजी भी शेयर किए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.