Women's T20 WC 2024 के लिए इन 8 टीमों ने सीधे किया क्वालीफाई, देखिए लिस्ट

Women’s T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका में हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के आधार पर टीमों को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए प्रवेश मिला है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: February 28, 2023, 3:16 PM IST

Women’s T20 WC 2024: अगले साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) के लिए 8 टीमों ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है. टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में किया जाएगा. आईसीसी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. मेजबान बांग्लादेश ने नौवीं बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है.

इन आठ टीमों में बांग्लादेश एक मेजबान टीम के रूप में शामिल हैं जबकि बाकी 7 टीमों के उनकी रैंकिंग और प्वॉइंट्स टेबल के आधार पर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने का अधिकार मिला है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम को हाल में साउथ अफ्रीका में हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

साउथ अफ्रीका में हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के आधार पर टीमों को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए प्रवेश मिला है. इसमें प्रत्येक ग्रुप की टॉप-3 टीमों को सीधे जगह मिली है जबकि बांग्लादेश ने मेजबान के रूप में इस मेगा इवेंट के लिए क्वालीफाई किया है.

पिछले टूर्नामेंट के ग्रुप-1 तालिका के आधार पर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को जबकि ग्रुप-1 तालिका के आधार पर इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज को इसमें जगह मिली है. 27 फरवरी 2023 तक टॉप रैंक के आधार पर पाकिस्तान को भी अगले एडिशन में खेलने का हक मिला है.

अगले साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 10 टीमों के बीच खेला जाएगा. आठ टीमों के अलावा बाकी दो अन्य टीमें अगले साल की शुरुआत में होने वाले ग्लोबल क्वालीफायर्स के जरिए टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी. इनमें श्रीलंका और आयरलैंड की टीम भी शामिल हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.