IND vs PAK U19 Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से धोया, सिर्फ 150 रनों पर PAK हुआ ढेर

भारतीय टीम ने यहां पाकिस्तान के सामने सिर्फ 241 रनों का ही लक्ष्य रखा था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसके लिए आसान सा दिख रहा यह लक्ष्य भी मुश्किल बना दिया.

Published date india.com Updated: December 14, 2025 7:05 PM IST
IND Beat PAK U19 Asia Cup
U19 एशिया कप 2025- भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

INDU19 VS PAKU19: एशिया कप अंडर 19 टूर्नामेंट में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान 90 रनों से रौंद कर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम बारिश से प्रभावित इस मैच भारत को पहले बैटिंग का न्योता मिला था. भारत यहां आरोन जॉर्ज (85), कप्तान आयूष म्हात्रे (38) और कनिष्क चौहान (46) की दमदार पारियों के दम पर 240 रन ही बना पाया था. उसकी पूरी पारी निर्धारित 49 ओवर से 17 गेंदें पहले खत्म हो गई थी. पाकिस्तान की ओर से वैभव सूर्यवंशी (5) को आउट करने वाले मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. इस मैच में 46 रन बनाने के बाद 3 विकेट लेने वाले कनिष्क चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पाकिस्तान के लिए यहां से यह लक्ष्य साधारण दिख रहा था. लेकिन किशन सिंह और हेनिल पटेल की दमदार तेज गेंदबाजी ने पारी की शुरुआत में ही बता दिया कि वह इस टारगेट को आसानी से उसे हासिल करने नहीं देगी. पाकिस्तान के बल्लेबाज भी शुरुआत में धैर्य दिखाकर वक्त बिताने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन दुबई क्रिकेट अकैडमी की इस पिच पर अच्छी उछाल और गति थी, जिसका भारतीय गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों से लगातार मुश्किल सवाल पूछते रहने का काम किया.

आयोजकों ने बारिश से प्रभावित होने के चलते इस मैच में दोनों पारियों में 1-1 ओवर की कटौती की थी. 49-49 ओवरों के इस मैच में कोई भी टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई. पाकिस्तान की टीम यहां 41.2 ओवर ही खेल पाई. भारत अपनी लगातार दूसरी जीत से एशिया कप के ग्रुप A में अब 4 अंकों के साथ सबसे ऊपर पहले पायदान पर हैं, जबकि पाकिस्तान 2 अंकों के साथ नंबर 2 पर, जबकि UAE और मलेशिया को अभी तक अपना खाता खोलना बाकी है.

पाकिस्तान की ओर से टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 177 रन बनाने वाले समीर मिन्हास (9) दीपेश दीपेंद्र की गेंद पर आउट हुए. 9वें ओवर में यह भारत को पहली सफलता था और उस वक्त स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 21 रन ही लगे थे. इसके बाद दीपेश ने अपने अगले दो ओवरों में अली हुसैन बलोच (0) और अहमद हुसैन (4) को भी अपना दूसरा और तीसरा शिकार बनाया.

ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान खान (16) 42 बॉल से संघर्ष कर रहे थे और कनिष्क चौहान ने उन्हें आउट कर बड़ी सफलता दिला दी. पाकिस्तान को पारी के 14वें ओवर में यह 30 के स्कोर पर चौथा झटका था और वह अब मुश्किलों में फंस चुका था. इसके बाद कप्तान फरहान यूसुफ (23) ने हुजैफा अहसान (70) के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर कुछ वक्त क्रीज पर बिताया. यहां वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान फरहान को आउट कर मैच की बड़ी सफलता दिला दी. बल्ले से फ्लॉप रहे सूर्यवंशी ने मैच में एक ही ओवर फेंका था और उन्होंने पाकिस्तान के लिए जम रही साझेदारी को तोड़कर अपनी भूमिका निभाई.

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जफूर (4) ने हुजैफा अहसान का कुछ देर साथ निभाया. लेकिन 32 रनों की साझेदारी खिलन पटेल ने आउट कर तोड़ दिया. इसके बाद पाकिस्तान की टीम बिखरती चली गई. 70 रन बनाने वाले हुजैफा अहसान भी कनिष्क चौहान का शिकार बने.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.