IND vs WI: भारत के सामने विंडीज ने घुटने टेके, सिराज और बुमराह ने कर दिया पस्त

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में सिर्फ 162 रन पर समेट दिया.

Published date india.com Published: October 2, 2025 2:18 PM IST
IND vs WI: भारत के सामने विंडीज ने घुटने टेके, सिराज और बुमराह ने कर दिया पस्त
mohammed-siraj-ind-wi

भारत ने अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज की पहली पारी को सिर्फ 162 रन पर समेट दिया. गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि यह फैसला सही साबित नहीं हुआ. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. और 44.1 ओवर में वेस्टइंडीज की पूरी टीम सिमट गई. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.

मोहम्मद सिराज एक बार फिर घरेलू मैदान पर पारी में पांच विकेट नहीं ले पाए. लगातार दूसरी बार वह ऐसा करने से चूके. लेकिन दाएं हाथ के इस पेसर ने कमाल का खेल दिखाया और वेस्टइंडीज को शुरुआत से जो झटके देने शुरू किए उससे मेहमान संभल नहीं पाया. सिराज की गेंदबाजी का यह हाल था कि वेस्टइंडीज के गिरने वाले पहले पांच में से चार विकेट सिराज के खाते में गए.

सिराज के पास हालांकि पारी में पांच विकेट लेने का मौका आया था. अपने 11वें ओवर में अंपायर ने उनके खाते में विकेट डाल दिया था. लेकिन डीआरएस ने बल्लेबाज को मौका दिया. सिराज की गेंदबाजी का कमाल यह रहा कि उन्होंने सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की. वहीं जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए. इसके साथ ही वह भारत के लिए घरेलू धरती पर सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले पेसर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए. बुमराह ने 24वीं पारी में यह कारनामा किया. जवागल श्रीनाथ ने भी 24 पारियों में ऐसा किया था. वहीं कपिल देव ने 25वीं पारी में भारत में 50 टेस्ट विकेट पूरे किए थे.

भारत ने मैच की शुरुआत ही धमाके के साथ की. लंच तक वेस्टइंडीज के पांच विकेट गिर चुके थे. और स्कोर था 90 रन. सिराज ने पहले सेशन में तीन विकेट लिए थे. इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी सिराज ने अच्छा खेल दिखाया था. कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए. शाई होप को बोल्ड कर उन्होंने दिखाया कि क्यों उन्हें दुनिया के चोटी के स्पिनर्स में रखा जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.