नई दिल्ली. चैम्पियन्स ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) की शुरुआत होने में सिर्फ एक ही दिन बचा है. इस बीच भारतीय टीम को तब पहला झटका लगा, जब उसके बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल (Morne Morkel) को पारिवारिक इमर्जेंसी के चलते टीम का साथ छोड़कर अपने घर लौटना पड़ा है. मोर्केल भारतीय टीम के साथ यहां 15 फरवरी को पहुंच गए थे और उन्होंने टीम के गेंदबाजों के साथ टू्र्नामेंट की रणनीतियों पर काम भी शुरू कर दिया था. लेकिन सोमवार को वह दूधिया रोशनी के नीचे हुए टीम के ट्रेनिंग सेशन में साथ नहीं थे.
बाद में यह जानकारी सामने आई कि साउथ अफ्रीका का यह पूर्व तेज गेंदबाज को अचानक अपना बैग पैक करना पड़ रहा है और वह साउथ अफ्रीका लौट रहे हैं. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोर्केल के पिता अल्बर्ट मोर्केल का निधन हो गया. इस खबर के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा है. अभी यह साफ नहीं है कि आखिर मोर्केल कब टीम में लौटेंगे.
चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंची भारतीय टीम की बॉलिंग की रणनीतियों के लिहाज से यह झटका है. लेकिन भारतीय टीम के सपॉर्टिंग स्टाफ के तौर पर पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और सहायक कोच अभिषेक नायर खुद मोर्केल की जिम्मेदारी निभाकर इसकी भरपाई की कोशिश करेंगे.
बता दें भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वह पिछली बार 2017 में हुई चैम्पियन्स ट्रॉफी उपविजेता रही थी, जबकि पाकिस्तान ने उसे हराकर यह खिताब अपने नाम किया था. अब टीम इंडिया इस खिताब पर कब्जा कर अपनी पुरानी हार का बदला लेने को बेकरार है. भारतीय टीम इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में उतरी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.