ICC ODI Rankings: पाकिस्तान से छिना नंबर-1 का ताज, भारत ने लगाई एक स्थान की छलांग

भारत ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए नंबर-2 पर कब्जा कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने ODI रैंकिंग में एक बार फिर टॉप पर अपना झंड़ा गाड़ दिया है.

Published date india.com Updated: September 15, 2023 8:55 AM IST
PAK vs SL-ICC ODI Rankings
@TheRealPCB

ICC ODI Rankings: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में मेजबान श्रीलंका के हाथों हार के साथ ही पाकिस्तान टीम ने ICC ODI रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया है. बाबर आजम की कप्ताना वाली पाकिस्तान टीम नंबर-3 पर लुढ़क गई है. वहीं, भारत ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए नंबर-2 पर कब्जा कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने ODI रैंकिंग में एक बार फिर टॉप पर अपना झंड़ा गाड़ दिया है.

एशिया कप के 5वें सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को DLS के तहत 2 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 42 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका ने 2 विकेट शेष रहते आखिरी गेंद पर 253 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. टूर्नामेंट के फाइनल में अब लंका का भारत से सामना होगा.

पाकिस्तान ने 5 दिन के भीतर दूसरी बार अपना नंबर-1 का ताज गंवाया है. दरअसल, 10 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में मात देकर वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान को शीर्ष स्थान से धकेल दिया था. ऑस्ट्रेलिया के 121 अंक थे जबकि पाकिस्तान 120 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था. लेकिन 13 सितंबर को पाकिस्तान को भारत के हाथों 228 रनों से हार के बावजूद फिर से नंबर-1 का ताज मिल गया क्योंकि तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मेजबान साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा.

शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया के अब 118 अंक हो गए हैं जबकि भारत 116 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है. वहीं, पाकिस्तान 115 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है. चौथे पायदान पर इंग्लैंड है जिसके 103 अंक है जबकि न्यूजीलैंड की टीम 102 अंकों के साथ 5वें स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका छठे स्थान पर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.