डरपोक है भारत, भाड़ में जाए- एशिया कप पर जावेद मियांदाद ने उगला जहर

पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिली है लेकिन उसे डर है कि अगर भारत ने इस टूर्नामेंट से किनारा कर लिया तो उसे बड़ा वित्तीय नुकसान होगा.

Published date india.com Published: February 6, 2023 10:34 AM IST
डरपोक है भारत, भाड़ में जाए- एशिया कप पर जावेद मियांदाद ने उगला जहर
जावेद मियांदाद @ICCTwitter

पाकिस्तान में इन दिनों एशिया कप की मेजबानी पर खलबली मची हुई है. भारत की ओर से बीसीसीआई (BCCI) के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने यह बयान दिया था कि चूंकि भारत पाकिस्तान खेलने नहीं जा सकता इसलिए एशिया कप को किसी तटस्थ देश में शिफ्ट करना होगा. तब से पाकिस्तान के हाथ-पैर फूले हुए हैं. कभी वह कहता है कि अगर भारत एशिया कप खेलने नहीं आया तो वह भी अपनी टीम को वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं भेजेगा और अब उसके पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा है कि भारत अपनी हार के डर से पाकिस्तान नहीं आता है.

जावेद मियांदाद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट संबंधों और एशिया कप की मेजबानी पर जवाब दे रहे हैं. एक प्राइवेट इवेंट में मियांदाद ने कहा, ‘भारत अपनी हार के डर से पाकिस्तान नहीं आ रहा? वे जानते हैं कि अगर वे पाकिस्तान से हार गए तो उनकी पब्लिक उन्हें नहीं छोड़ेगी.’

मियांदाद ने कहा कि यह फैसला आईसीसी को करना है कि अगर कोई टीम नहीं आती है तो उसके साथ क्या करना है. आईसीसी को चाहिए कि ऐसी टीमों को चाहे वे कितनी ही ताकतवर न हों, डिमार्क करे. इसके बाद मियांदाद ने भारत और बीसीसीआई पर अपना जहर उगलना शुरू कर दिया.

उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड क्रिकेट में बचे रहने के लिए पाकिस्तान को भारत की जरूरत नहीं है. अगर वह यहां आकर नहीं खेल सकते तो भाड़ में जाएं.’ मियांदाद ने आगे कहा, ‘मैं तो पहले भी कहता था कि नहीं आते तो भाड़ में जाएं, हमें फर्क नहीं पड़ता. पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की जरूरत नहीं है.’

मियांदाद ने कहा, ‘भारत अपनी पब्लिक के डर से यहां नहीं आना चाहता. वह एक बैड लूजर्स हैं. वे जानते हैं कि भारत अगर पाकिस्तान से हार जाता है तो उनकी अवाम उन्हें छोड़ेगी नहीं. भारत किसी से भी हारे वहां की अवाम को यह पसंद नहीं आता. वे बहुत ही घातक दर्शक हैं. उनके घरों को जलाया जाता है, अगर वे हारते हैं तो. हार के डर की वजह से ही भारत शारजाह से भाग गया था.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गौरलतब है कि पाकिस्तान में सुरक्षा अहम मसला है. रविवार को भी क्वेटा में एक प्रदर्शनी मैच के दौरान बम धमाका हुआ. यह पीएसएल का एक प्रदर्शनी मैच था, जिसमें पाकिसतान के कप्तान बाबर आजम और शाहिद अफरीदी समेत पाकिस्तान के तमाम स्टार क्रिकेटर्स मौजूद थे.

यह मुकाबला नवाब अकबर बुग्ती स्टेडियम से कुछ मील की दूरी पर हुआ. आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया. इस धमाके के बाद मैच को कुछ देर के लिए रोका गया. यह विस्फोट पुलिस लाइंस क्षेत्र में हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.