साउथ अफ्रीका से हारकर WTC points Table में भी नीचे खिसका भारत, पाकिस्तान से भी पीछे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में वाइटवॉश के बाद भारतीय टीम ICC WTC चैम्पियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खिसक गई है. भारत यहां पाकिस्तान से भी नीच उतर गया है.

Published date india.com Updated: November 26, 2025 2:29 PM IST
Jasprit Bumrah vs WI
ICC WTC प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम

India in ICC Points Table After Losing To South Africa: गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम को ICC की WTC प्वॉइंट्स टेबल में भी करारा झटका लगा है. यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है. इस हार के बाद ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में फाइनल की दौड़ से लगातार दूर हो रही है. भारत अब 5वें पायदान पर आ गया है, जबकि उसका चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान उससे ऊपर चौथे पायदान पर है.

<!doctype html>

ICC WTC 2025-27 – अंक तालिका
टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पॉइंट पर्सेंटेज
ऑस्ट्रेलिया 4 4 0 0 48 100.00
साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00
श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50.00
भारत 9 4 4 1 52 48.15
इंग्लैंड 6 2 3 1 26 36.11
बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
वेस्टइंडीज 5 0 5 0 0 0.00
न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0.00

ICC के इस नए टेस्ट चक्र 2025-27 में अपने सभी 4 टेस्ट मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया 100 फीसदी अंकों के साथ पहले पायदान पर है. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली साउथ अफ्रीका पाकिस्तान से एक टेस्ट मैच हार गई थी, जिसके चलते वह अब तक खेले 4 टेस्ट में 3 जीत के साथ 75 फीसदी अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है.

भारत ने गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इस टेस्ट चैम्पियनशिप में अब तक 3 टेस्ट सीरीज खेली हैं. इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज में उसने 2-2 से ड्रॉ खेला था, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की घरेलू सीरीज में उसने 2-0 से जीत दर्ज की. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह अपने घर में 2 टेस्ट की सीरीज खेली थी, जहां उसे 0-2 की करारी हा का सामना करना पड़ा है.

इससे पहले भारत पिछले साल ICC टेस्ट चैम्पियनशिप की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था. इसके बाद गौतम गंभीर टीम के हेड कोच बने तो भारत बांग्लादेश के खिलाफ तो 2-0 से टेस्ट सीरीज जीत गया लेकिन इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से अपने घर पर ही धुल गया और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे 1-3 से टेस्ट सीरीज हराकर फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया था.

टेस्ट क्रिकेट में गंभीर के कोचिंग में भारत के इस लगातार गिरते प्रदर्शन के बाद उनके टेस्ट कोचिंग पर खतरा मंडरा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.