IND vs BAN 3rd ODI: भारत ने बनाया वनडे में अपना तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर, दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

Most 400+ Scores in ODIs: भारत ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में छठी बार 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है और इसके साथ ही उसने दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Published date india.com Published: December 10, 2022 4:10 PM IST
Ishan Kishan and Virat Kohli (BCCI)
Ishan Kishan and Virat Kohli (BCCI)

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 8 विकेट पर 409 रन का स्कोर खड़ा किया. भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे इतिहास में यह तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर है. भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे रिकॉर्ड से भरा रहा.

जहां एक तरफ इशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बने तो वहीं, विराट कोहली ने वनडे में भी शतक का सूखा खत्‍म किया और तीन साल बाद शतक लगाया. इसी के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा शतक बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए.

भारत ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

भारत ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में छठी बार 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है और इसके साथ ही उसने दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. दक्षिण अफ्रीका के नाम अभी भी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छह बार 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड ने पांच बार, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने 2-2 बार तथा न्यूजीलैंड ने अब तक एक बार वनडे क्रिकेट में 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है.

वनडे में भारत का तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

8 विकेट पर 409 रन का स्कोर भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर है.वनडे में भारत ने अपना सबसे बड़ा स्कोर 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में बनाया था, जब टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 418 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

इसके बाद उसने अपना दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 15 दिसंबर 2009 को राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था, जब भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 414 रन बनाए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.