बांग्लादेश के खिलाफ Asia Cup मैच हारकर भारत ने गंवाया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के आखिरी सुपर-4 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा.

Published date india.com Published: September 16, 2023 5:47 PM IST
Axar Patel celebrates the dismissal of Bangladesh's Mehidy Hasan Miraz
कोलंबो, 15 सितंबर (एएनआई): भारत के अक्षर पटेल शुक्रवार को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 के अपने सुपर फोर मैच के दौरान बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज को आउट करने का जश्न मनाते हुए। (एएनआई फोटो)

एशिया कप 2023 के सुपर फोर मैच में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच में हारकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की भारतीय टीम ने तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका गंवा दिया. शुक्रवार, 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप मुकाबले से पहले, भारत 116 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में नंबर 2 पर था, यानि कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से थोड़ा ही पीछे थी जो 118 अंकों के साथ टॉप पर है. अगर टीम इंडिया बांग्लादेश को हरा देती तो वो टेस्ट और टी20 के साथ वनडे में भी नंबर-1 बन जाती.

Also read: World Cup 2023 से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर होंगे Naseem Shah

भारतीय टीम वर्तमान में टेस्ट और टी20 रैंकिंग में अपना दबदबा बनाए हुए है, और भारत के पास वनडे में शीर्ष पर पहुंचने का सुनहरा मौका था, अगर दो शर्तें पूरी होतीं: एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में बांग्लादेश को हराना और दक्षिण अफ्रीका का चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया.

Mustafizur Rahman celebrates a wicket of India's Shardul Thakur

कोलंबो, 15 सितंबर (एएनआई): बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान शुक्रवार को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 के सुपर फोर मैच के दौरान भारत के शार्दुल ठाकुर के विकेट का जश्न मनाते हुए। (एएनआई फोटो)

हालांकि, दोनों में से केवल एक ही शर्त पूरी हो सकी क्योंकि प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन में 164 रन की बड़ी जीत दर्ज की लेकिन भारत को बांग्लादेश के खिलाफ केवल छह रन से हार का सामना करना पड़ा.

बांग्लादेश के खिलाफ हार की वजह से भारत ने ना केवल तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने का मौका गंवाया बल्कि भारत 114 रेटिंग के साथ वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बाद नंबर 3 पर खिसक गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वनडे रेटिंग में बेहद मामूली अंतर हैं, ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 115.259 है और पाकिस्तान 114.889 की रेटिंग के साथ नंबर 2 पर है.

एशिया कप चैंपियन बनने के बाद भी वनडे में नंबर-1 नहीं बनेगी टीम इंडिया

अगर रविवार (17 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे हार जाए और भारत एशिया कप चैंपियन बन जाता है फिर भी टीम इंडिया नंबर 1 रैंकिंग हासिल नहीं कर पाएगी. हालांकि, कुछ ऐसी स्थितियां जहां ऑस्ट्रेलिया की हार पाकिस्तान के लिए वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचने का रास्ता खोल देगी.

टीम इंडिया को फिर मिलेगा नंबर-1 बनने का मौका

वनडे रैंकिंग में नंबर पर पहुंचने का टीम इंडिया का संघर्ष जारी रहेगा जब भारत 22 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा. यह सीरीज ना केवल दोनों टीमों को विश्व कप से पहले लय हासिल करने में मदद करेगी, बल्कि यह भी तय करेगी कि विश्व कप में जाने वाली नंबर 1 वनडे टीम कौन होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.