नई दिल्ली. भारत ने टेस्ट क्रिकेट की सबसे अहम सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy 2024-25) के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस 18 सदस्यीय टीम में टेस्ट क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को जगह नहीं मिली है. भारत की ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीत में पुजारा का अहम योगदान था. लेकिन ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बाद सिलेक्टर्स ने उनसे किनारा कर लिया है और उन्हें तब से कोई मौका नहीं मिला है. पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़कर इस दौरे के लिए अपना दावा पेश किया था लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका न देकर साफ कर दिया है कि वे अब उनकी ओर नहीं देख रहे हैं.
इस बीच टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) ने पुजारा का समर्थन करते हुए अजीत अगर (Ajit Agarkar) के नेतृत्व वाली चयनसमिति की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के लिए पुजारा अहम साबित हो सकते थे. उनके पास वहां खेलने का पर्याप्त अनुभव और सॉलिड डिफेंस है, जिसे टीम इंडिया मिस करेगी. प्रसाद ने कहा कि वह इन दिनों रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं और उन्होंने वहां दोहरा शतक जड़कर अपनी फॉर्म भी दिखाई है.
इसके साथ ही उन्होंने युवा ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) के चयन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आपने उन्हें चुनने में जल्दबाजी कर दी है. कम से कम आप उन्हें इंडिया A के दौरे पर देख तो लेते. अगर वह वहां बेहतर करते तो तब उन्हें वहां से टीम में जगह दी जा सकती थी.
साल 2018-19 में जब टीम इंडिया पहली पार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी, तब पुजारा ने वहां 77.42 की औसत से सर्वाधिक रन बनाए थे. उन्होंने तब 7 पारियों में 521 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 1 हाफ सेंचुरी शामिल थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले 11 टेस्ट में 47.28 की औसत से 993 रन बनाए हैं, जिनमें 3 शतक और 5 हाफ सेंचुरी शामिल हैं.
पिछली बार 2020-21 दौरे के आखिरी टेस्ट में भारत ने गाबा के मैदान पर जो ऐतिहासिक जीत अपने नाम की थी, उसमें भी पुजारा का योगदान सराहनीय था. उन्होंने 211 गेंदों की अपनी पारी में जुझारू 56 रन बनाए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थकाने का काम किया था और दूसरे छोर से भारतीय बल्लेबाजों ने रन बनाने का शानदार काम किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.