Ashes 2025-26- एडिलेड टेस्ट में दिखी भारत-पाकिस्तान की जुगलबंदी, ICC ने कर दिया दोनों को एक मंच पर लाने का काम

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से दूरी बनाकर चल रहे हैं. खेल आयोजनों में भी दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ तक नहीं मिला रहे. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही एशेज में भारत और पाकिस्तान के दो शख्स साथ मिलकर अहम भूमिका निभा रहे हैं.

Published date india.com Updated: December 18, 2025 11:03 AM IST
IND PAK in Ashes
एशेज में भारत-पाकिस्तान की जुगलबंदी @cricketcomau/x

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के जोरदार खेल के अलावा भारत और पाकिस्तान की भी जुगलबंदी देखने को मिल रही है. यहां दो शख्स इस टेस्ट में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ए़डिलेड में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों के संघर्ष पर आउट- नॉट आउट का फैसला भारत और पाकिस्तान के दो नामी अंपायर कर रहे हैं. वैसे इन दिनों भारत और पाकिस्तान के संबंध सामान्य नहीं है. अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और उसके आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर छेड़ा था. इसके बाद दोनों देशों में बातचीत सामान्य नहीं है. यहां तक कि खेल के मैदान पर भी भारत इस चिर-प्रतिद्वंदी से पर्याप्त दूरी बनाकर खेल रहा है.

भारतीय टीम के खिलाड़ी अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों या उसके अन्य सदस्यों से हाथ नहीं मिला रहे हैं. लेकिन एडिलेड के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के दो शख्स अपनी इंटरनेशनल जिम्मेदारी संभालने के चलते एक-दूसरे से परस्पर संवाद करते दिख रहे हैं, जो इन दिनों सामान्य से अलग हटकर घटना है. ये दो शख्स हैं ICC के एलीट पैनल के दो अंपायर, जो एडिलेड टेस्ट में एक साथ मैदानी अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं. यहां एक छोर पर भारत से नितिन मैनन तैनात हैं, जबकि दूसरे छोर पर पाकिस्तान के अहसान रजा मौजूद हैं.

अंपारिंग आपसी मेल-जोल और परस्पर संवाद का खेल है, जहां मैच में किसी भी मौके पर कोई निर्णय फंसने पर मैदान पर मौजूद दोनों अंपायर पहले आपस में चर्चा करते हैं और फिर आपसी सहमति के बाद किसी निर्णय की जांच-परख के लिए उसे टीवी पर बैठे तीसरे अंपायर के पास भेज देते हैं. ऐसे में नितिन मैनन और अहसान रजा को अपनी इस इंटरनेशनल ड्यूटी के चलते यह जुगलबंदी बनानी पड़ी है.

बता दें भारत के नितिन मेनन इस एशेज सीरीज की शुरुआत से ही अंपायरिंग का हिस्सा हैं. वह पर्थ टेस्ट में भी मैदानी अंपायर की भूमिका में थे, जबकि ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में वह तीसरे अंपायर की भूमिका में थे. तीसरे टेस्ट में एक बार फिर वह मैदानी अंपायर के रूप में लौटे हैं, जबकि पाकिस्तान के अहसान रजा इस सीरीज में पहली बार मोर्चे पर दिखे हैं.

एडिलेड टेस्ट की बात करें तो गुरुवार को यहां दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी यहां 371 रनों पर खत्म हुई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलेक्स कैरी (106) ने शतक और मिचेल स्टार्क (54) ने बेहतरीन हाफ सेंचुरी जड़कर अपनी टीम की लड़खड़ाई पारी को इस साहसिक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 46 ओवरों का खेल खेलने तक 6 विकंट गंवाकर 159 रन बना चुकी है. वह अभी ऑस्ट्रेलिया से 211 रन पीछे है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.