IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच हुआ टाई, आखिरी गेंद तक बना रहा रोमांच

भारत और श्रीलंका की टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल रही हैं. भारत टी20 सीरीज में मेजबान टीम को 3-0 से हराकर यहां पहुंचा है. वह वनडे में यही लय कायम रखना चाहेगा.

Published date india.com Updated: August 3, 2024 9:35 AM IST
Rohit Sharma Or Virat Kohli
रोहित शर्मा और विराट कोहली @BCCI

कोलंबो. भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को यहां पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच टाई रहा. श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच को टाई करवा दिया.

शिवम दूबे और अर्शदीप का विकेट लेकर श्रीलंका ने मैच अपने कब्जा में ही कर लिया. क्योंकि मैच जीतने की दावेदार भारत को आखिरी में टाई से ही संतोष करना पड़ा. भारत और श्रीलंका के इतिहास में दूसरी बार हुआ है जब कोई वनडे मैच टाई हुआ हो.

श्रीलंका की टीम ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. 50 ओवरों में श्रीलंका की टीम ने 230 रन बनाए जिसमें जिसमें ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका और ऑलराउंडर दुनिथ वेलालागे के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली. आखिरी समय पर श्रीलंका के लिए वेलालागे और हसरंगा के बीच अहम साझेदारी देखने को मिली. जिसकी बदौलत श्रीलंका की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई. भारत के तरफ से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2 – 2 विकेट अपने नाम किए. वही उनके अलावा कुलदीप यादव , वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, और मोहम्मद सिराज के खाते में 1 – 1 विकेट रहा है.

जिसके बाद रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही.रोहित और शुभमन गिल (16 रन) ने पहले विकेट के लिए 76 गेंद में 75 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरूआत कराई. लेकिन वेलालागे ने गिल को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर भारत का पहला विकेट झटका.इसके एक ओवर बाद रोहित भी इसी गेंदबाज पर पगबाधा आउट होकर पवेलियन पहुंच गये.  रोहित के बल्ले से शानदार 58 रनों की पारी देखने को मिली.

विराट कोहली (24 रन) और श्रेयस अय्यर (23 रन) ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़ लिये थे. पर वानिंदु हसारंगा की लेंथ गेंद को खेलने के लिए कोहली पीछे गये और पगबाधा आउट हो गए. अंपायर के ऊंगली उठाने के बाद कोहली ने रिव्यू लिया लेकिन यह बेकार हो गया. भारत का चौथा विकेट 130 रन पर गिरा और दो रन ही जुड़े थे कि असिथा फर्नांडो ने अय्यर की पारी भी समाप्त कर दी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आखिरी में केएल राहुल और अक्षर पटेल के बीच साझेदारी देखने को मिली लेकिन वो टीम को जीत के पार नही ले जा पाए. वही आखिरी में शिवम दूबे के ऊपर भारत को जीत दिलाने की अहम जिम्मेदारी थी. जिसे पूरा करने में वो कामयाब नहीं हो पाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.