
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
मुंबई: भारत की सीनियर पुरुष चयन समिति ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. बीसीसीआई ने रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी लेकर शुभमन गिल को सौंप दी है. गिल इस साल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने थे.
कप्तानी से हटाए जाने के बाद भी बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को वनडे में शामिल किया है. रोहित के अलावा विराट कोहली को भी वनडे टीम में बरकरार रखा गया है. वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड के तहत वनडे सीरीज से आराम दिया गया है जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की वनडे टीम में वापसी हुई है.
रोहित और कोहली ने पिछले साल ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था. दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे ही खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन दोनों को अब शुभमन गिल की कप्तानी में खेलना पड़ेगा.
19 अक्टूबर को कप्तानी संभालेंगे शुभमन गिल
वनडे टीम की कप्तानी मिलने के बाद शुभमन गिल अब 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इसके बाद एडिलेड में 23 अक्टूबर को दूसरा वनडे मैच होगा. वहीं तीसरा व अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा.
श्रेयस अय्यर बने उपकप्तान
मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का वनडे उकप्तान बनाया गया है. इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोपतहित की जगह वनडे में श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी जाएगी, लेकिन फिलहाल शुभमन गिल के नाम पर ही अंतिम मुहर लगी है. ऐसे में इस फैसले से यह साफ है कि बीसीसीआई भविष्य में हर फॉर्मेट में एक कप्तान रखना चाहती है.
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार नजर आएंगे रोहित और विराट
रोहित और कोहली ने पिछले साल ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था. दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे ही खेलते हुए नजर आएंगे.दोनों ने वनडे में अपना पिछला मैच नौ मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस टॉफी 2025 के फाइनल में खेला था.
🚨 India’s squad for Tour of Australia announced
Shubman Gill named #TeamIndia Captain for ODIs
The #AUSvIND bilateral series comprises three ODIs and five T20Is against Australia in October-November pic.twitter.com/l3I2LA1dBJ
— BCCI (@BCCI) October 4, 2025
अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति ने वनडे के अलावा टी20 टीम की भी घोषणा की है. सूर्यकुमार यादव ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टी20 टीम की अगुवाई करेंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला वनडे 19 अक्टूबर को ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को वनडे सीरीज के अलावा पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है.
पहला वनडे: 19 अक्टूबर (ऑप्टस स्टेडियम)
दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर (एडिलेड ओवल)
तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर (एस सी ग्राउंड)
पहला टी20: 29 अक्टूबर (मनुका ओवल)
दूसरा टी20: 31 अक्टूबर (एमसीजी)
तीसरा टी20: 2 नवंबर (बैलेरीव ओवल)
चौथा टी20: 6 नवंबर (हेरिटेज बैंक स्टेडियम)
पांचवा टी20: 8 नवंबर (गाबा स्टेडियम)
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया वापस घर लौटेगी, जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होगी. इसके बाद दोनों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.