
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ राजनीति, राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय घटनाओं और Off-Beat से जुड़ी खबरों में ... और पढ़ें
Team India T20 Squad against South Africa: BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया है और हार्दिक पंड्या की भी वापसी हुई है. बुधवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच की पहली पारी खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने इस नई जर्सी और 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन रखा गया है, ताकि आने वाली महत्वपूर्ण सीरीज के लिए तैयारियां मजबूत हों.
इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. शुभमन गिल को उपकप्तान की भूमिका दी गई है. हालांकि कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में गिल की गर्दन में चोट लग गई थी, जिस वजह से वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे और फिर दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेले. मौजूदा वनडे सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं हैं. बीसीसीआई ने साफ किया है कि गिल का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. इसके साथ ही हार्दिक पंड्या की T20 टीम में वापसी भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है.
भारत ने इस टीम में दो विकेटकीपर जितेश शर्मा और संजू सैमसन को शामिल किया है. दोनों ही खिलाड़ी T20 फॉर्मेट में तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम में लौट रहे हैं, जिन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया गया था. स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली है, जबकि तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह और युवा हर्षित राणा संभालेंगे. ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल और शिवम दुबे टीम का हिस्सा हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे सकते हैं.
अगले साल फरवरी–मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. टीम प्रबंधन इस सीरीज में अपने बेहतर कॉम्बिनेशन को तलाशना चाहता है, ताकि वर्ल्ड कप से पहले एक संतुलित और मजबूत टीम उतारी जा सके. इस टीम में अनुभव और युवाओं का शानदार मिश्रण दिखता है, जिससे उम्मीद है कि खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी लय हासिल करेंगे. भारतीय टीम इस सीरीज को वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देख रही है और अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश करेगी.
NEWS #TeamIndia‘s squad for the 5⃣-match T20I series against South Africa announced.
Details ▶️ https://t.co/3Bscuq6Gri #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/0bHLCcbwTD
— BCCI (@BCCI) December 3, 2025
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.