By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- India Vs Australia 1st Odi Ishan Kishan Shubman Gill Or Kl Rahul Who Will Open In Rohit Sharmas Absence
IND vs AUS: इशान किशन, शुभमन गिल या केएल राहुल; रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कौन करेगा ओपनिंग?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 17 मार्च को मुंबई में होने वाले पहले वनडे में नहीं खेलेंगे लेकिन 19 मार्च को वाइजैग और फिर 22 मार्च को चेन्नई में होने वाले आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में वापसी करेंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) निजी कारणों की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई (BCCI) के मुताबिक, रोहित की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर होगी लेकिन उनकी जगह सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा इस सवाल का अभी तक नहीं आया है. हालांकि टीम इंडिया के पास शुभमन गिल (Shubman Gill), इशान किशन (Ishan Kishan) और केएल राहुल (KL Rahul) जैसे विकल्प हैं.
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इस सवाल का जवाब दिया है. जाफर का कहना है कि रोहित की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल के साथ इशान किशन भारतीय टीम की पारी की शुरुआत करेंगे.
My India XI for first ODI:
Gill
Ishan (WK)
VK
Surya
KL
Hardik (C)
Jadeja
Washi
Kuldeep
Shami
SirajWhat’s yours? #INDvAUS
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 16, 2023
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए अपने पसंदीदा लाइन अप पर बात करते हुए जाफर ने शीर्ष पर गिल के साथ किशन को ओपनिंग के लिए चुना है. विराट कोहली नंबर तीन के स्थान के लिए उनकी पसंद हैं और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव होंगे.
आमतौर पर शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल को जाफर ने नंबर 5 पर रखा है और कप्तान पांड्या छठें स्थान पर आए.
पूर्व क्रिकेटर ने कुलदीप यादव के साथ स्पिन अटैक में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर दोनों को चुनने का फैसला किया. इसका मतलब ये था कि युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बाहर बैठना होगा जबकि मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के फ्रंटलाइन पेसर होंगे.
जाफर ने ट्वीट किया, “पहले वनडे के लिए मेरी भारतीय प्लेइंग इलेवन: गिल, इशान (विकेटकीपर), वीके, सूर्य, केएल, हार्दिक (कप्तान) जडेजा, वाशी, कुलदीप, शमी, सिराज. आपका क्या है?”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें