India Vs Australia 2nd Odi Adelaide Live Playing Xi India And Australia Rohit Sharma Virat Kohli Playing
अटकलों को विराम- टीम इंडिया के खेमे से आई फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया में बड़े बदलाव- जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Virat and Rohit playing in 2nd odi? यह सवाल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे से पहले कई फैंस के दिल में था. लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के साथ ही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने जब भारत की प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया तो फैंस का दिल खुश हो गया.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडेसीरीज के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे. भारत को पर्थ में हुए सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. और ऐडिलेड की तेज और उछालभरी भरी पिच पर भारतीय टीम में बदलाव की अटकलें लग रही थीं.
मैच से एक दिन पहले बुधवार को जब नेट्स में मुख्य कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टरअजितअगरकर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से बात कर रहे थे तब ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शायद टीम प्रबंधन कोई बड़ा फैसला ले सकता है. मीडिया में ऐसी भी खबरें चल रही थीं कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है. लेकिन ऐडिलेड में टॉस के बाद शुभमन गिल ने साफ कर दिया कि भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मैच में खेलेंगे.
गिल ने कहा, ‘यह अच्छी पिच नजर आती है. हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते. पिचकवर्स में रही है. हमें शुरू में इससे गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. लेकिन पहले बल्लेबाजी करके हम खुश हैं. उम्मीद है कि आज मौसम अच्छा रहेगा और खेल नहीं रुकेगा. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.‘
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कई बदलाव कइ हैं. जोश फिलिपी की जगह एलेक्सकैरी आए हैं. और नाथनएलिस की जगह जेवियरबार्थलेट को जगह दी गई है. इसके साथ ही मैथ्यूकुहनेमैन की जगह लेगस्पिनरएडमजंपा को टीम में जगह मिली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.