Women's World Cup 2025: जेमिमा के मैच विनिंग शतक से भारत तीसरी बार फाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को किया नॉकआउट

सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 338 रन का विशाल बनाया, जिसे भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार शतकीय पारी के दम पर 48.3 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Published date india.com Updated: October 30, 2025 11:39 PM IST
Women's World Cup 2025
Women's World Cup 2025

नवी मुंबई: जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 127) की शानदार शतकीय मैच विनिंग पारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को सात चैंपियन की ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धूल चटाकर आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया.

भारतीय महिला टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. भारतीय टीम ने इससे पहले, 2005 और 2017 में फाइनल में एंट्री मारी थी.  महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में अब भारत का सामना रविवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा. दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंदा था. 

सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 338 रन का विशाल बनाया, जिसे भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार शतकीय पारी के दम पर 48.3 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जेमिमा ने 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन की नाबाद शतकीय मैच विनिंग पारी खेली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

महिला वनडे इतिहास की यह अब तक की सबसे बड़ी रन चेज है. भारतीय टीम ने ना सिर्फ मैच जीता बल्कि ऑस्ट्रेलिया की लगातार 15वीं जीत पर भी रोक लगा दी.

ऑस्ट्रेलिया से मिले 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 59 रन के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए. शेफावी वर्मा और स्मृति मंधाना सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गईं. शेफाली पांच गेंदों का सामना करना करने के बाद 10 रन बनाकर आउट हो गई. वहीं, उपकप्तान स्मृति मंधाना भी 24 गेंदों पर इतने ही रन में दो चौके और एक छक्का लगाया.

ICC नॉकआउट मैचों में शेफाली-मंधाना का रिकॉर्ड रहा है बेहद शर्मनाक, आंकड़े दे रहे गवाही

हालांकि इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर 156 गेंदों पर 167 रनों की साझेदारी करके भारत को मुकाबले में वापस ला दिया. दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए. हरमनप्रीत हालांकि 89 रन बनाकर आउट हो गई. उन्होंने 88 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए.

हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद जेमिमा ने फिर दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े. लेकिन दीप्ति रनआउट हो गई और भारत को चौथा झटका लग गया. इसी बीच, जेमिमा ने अपना शतक पूरा कर लिया. उन्होंने 115 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

भारत को अंतिम 8 ओवरों में जीत के लिए 63 रनों की दरकार थी. जेमिमा को 107 रन के निजी स्कोर पर दोबारा जीवनदान मिला. इसके बागद जेमिमा ने रिचा घोष के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े. हालांकि रिचा भी 16 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हो गईं.

भारत को अब जीत के लिए अंतिम तीन ओवरों में 23 रनों की दरकार थी और जेमिमा के रूप में उसकी उम्मीदें बची थी और जेमिमा ने 4.3 ओवर में ही भारत को 5 विकेट शेष रहते शानदार जीत दिला दी.

Fastest centuries in Women’s World Cup: वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक ठोकने वाली बैटर, लिचफील्ड ने सबका रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफिल्ड के शतक की मदद से 338 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान एलिसा हिली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गईं.

25 के स्कोर पर लगे इस पहले झटके से टीम को फोएबे लिचफिल्ड और एल्सी पेरी ने उबारा. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। 155 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में लिचफिल्ड आउट हुईं. लिचफिल्ड ने 93 गेंदों पर 3 छक्के और 17 चौकों की मदद से 119 रन की पारी खेली.

तीसरे विकेट के लिए पेरी और मूनी के बीच 40 रन की साझेदारी हुईमूनी 220 के स्कोर पर 24 रन बनाकर आउट हुईं. जब मूनी का विकेट गिरा, उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन था. यहां भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और अगले 45 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट झटके.

41.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 265 हो गया. इसमें पेरी का विकेट भी था, जो 77 रन बनाकर आउट हुईं. ऑस्ट्रेलिया 300 के अंदर सिमटती दिख रही थी. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई. 

एश्ले गार्डनर ने 45 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 63 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया. गार्डनर सातवें विकेट के रूप में जब आउट हुई, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 48.3 ओवर में 7 विकेट पर 331 था. ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 338 रन बनाए.

भारत के लिए श्री चरणी, दीप्ति शर्मा ने 2-2, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए. तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.