INDW vs AUSW: हीली और पैरी नहीं, 22 साल की इस बल्लेबाज से बचना होगा भारत को, तबाही है रिकॉर्ड

IND W vs AUS W: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका ने पहले ही इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है.

Published date india.com Updated: October 30, 2025 2:19 PM IST
Phoebe Litchfield
Phoebe Litchfield

नई दिल्ली: भारतीय टीम महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. और यहां उसका मुकाबला होगा सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से. ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अभी तक कोई मैच नहीं हारी है. वहीं भारतीय टीम के लिए सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है. श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद भारत को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने हरमनप्रीत कौर की टीम को हराया. हालांकि न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने अंतिम चार में जगह बना ली. अब उसके सामने शायद सबसे मुश्किल चुनौती है.

कंगारू टीम को हराना आसान नहीं. लेकिन यह बात भी है कि अगर कोई टीम ऑस्ट्रेलिया को मात दे सकती है तो वह भारत है. भारत ने पहले भी नॉक-आउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. 2017 के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर के 171 रन की पारी के दम पर भारत ने जीत हासिल की थी. लेकिन उसके बाद से अब तक ऑस्ट्रेलिया ICC टूर्नामेंट में कोई नॉक-आउट मैच नहीं हारा है.

22 साल की बल्लेबाज से बचना होगा भारत को

ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं. लेकिन एक नाम की चर्ची नहीं होती पर उसका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार है. यह नाम है फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) का. 22 साल की इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ कमाल किया है. और टीम इंडिया को इनसे बचकर रहना होगा.

litchfield

litchfield

भारत के खिलाफ लिचफील्ड का बल्लेबाजी औसत भारत के खिलाफ 63.50 का है जो उनके करियर औसत 38.93 से बहुत ज्यादा है. लिचफील्ड ने अपने करियर में 35 मैचों में 8 हाफ सेंचुरी और दो सेंचुरी लगाई हैं. इसमें से भारत के खिलाफ खेली 8 पारियों में ही वह 1 सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी लगा चुकी हैं. यानी भारतीय गेंदबाजी उन्हें बहुत रास आती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बाएं हाथ की बल्लेबाज लिचफील्ड की कमाल की बात यह है कि उनके तरकश में कई तरह के स्वीप शॉट हैं. और नवी मुंबई की पिच पर जहां भारतीय स्पिनर कुछ दम दिखा सकते हैं, वहां उनका यह स्टाइल काफी काम आ सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता- क्या हीली खेलेंगी

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान एलीसा हीली के खेलने पर अभी तक कोई साफ खबर सामने नहीं आई है. विकेटकीपर बल्लेबाज हीली टीम का अहम हिस्सा हैं. और अगर वह नहीं खेल पाती हैं तो यह कंगारू टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है. हीली ने मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया था. उन्होंने विकेटकीपिंग भी की थी. लेकिन बुधवार को वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन में वह नहीं थीं. टीम की मुख्य कोच शैली नित्शे (Shelley Nitschke) ने भी खुलकर नहीं बताया कि आखिर हीली खेलेंगी या नहीं. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया हीली को उतना टाइम देना चाहेगी जितने कि उन्हें जरूरत है. उन्होंने कहा कि हीली के खेलने पर कोई भी फैसला गुरुवार को ही लिया जाएगा.

कैसी होंगी टीमें

ऑस्ट्रेलिया (संभावित): 1 एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), 2 फोबे लिचफील्ड, 3 एलिस पेरी, 4 एनाबेल सदरलैंड, 5 बेथ मूनी, 6 एश्ले गार्डनर, 7 ताहलिया मैकग्राथ, 8 सोफी मोलिनक्स, 9 अलाना किंग, 10 किम गर्थ, 11 मेगन शट।

भारत (संभावित): 1 स्मृति मंधाना, 2 शैफाली वर्मा, 3 हरलीन देओल, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 जेमिमा रोड्रिग्स, 6 ऋचा घोष (विकेट कीपर), 7 दीप्ति शर्मा, 8 स्नेह राणा, 9 क्रांति गौड़, 10 एन श्री चरणी, 11 रेणुका सिंह।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.