IND-W vs BAN-W: रिचा के बाद चमकीं राधा, भारत ने T20I सीरीज में बांग्लादेश का 5-0 से किया सूपड़ा साफ

IND-W vs BAN-W 5th T20I: भारत से मिले 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की लेकिन. बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव के शीर्ष क्रम को झकझोरने से उसकी टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 136 रन ही बना सकी.

Published date india.com Published: May 9, 2024 8:26 PM IST
IND-W vs BAN-W: रिचा के बाद चमकीं राधा, भारत ने T20I सीरीज में बांग्लादेश का 5-0 से किया सूपड़ा साफ
IND-W vs BAN-W

India vs Bangladesh 5th women’s T20I: सिलहट (बांग्लादेश): रिचा घोष (नाबाद 28) की तेजतर्रार पारी के बाद राधा यादव (24 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को पांचवें और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20I सीरीज में बांग्लादेश का 5-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.

भारत से मिले 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की लेकिन. बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव के शीर्ष क्रम को झकझोरने से उसकी टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 136 रन ही बना सकी. उसके लिए रितु मोनी की 37 रन और शोरिफा खातून की नाबाद 28 रन की पारी भी कुछ काम नहीं आ सकी. आल राउंडर मोनी और शोरिफा ने छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाकर भारत को दबाव में ला दिया लेकिन मेहमान टीम ने अंत में श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया.

मोनी और शोरिफा के बीच यह साझेदारी बांग्लादेश के लिए महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले छठे विकेट के लिए संजीदा इस्लाम और निगार सुल्ताना के बीच 32 रन की सबसे बड़ी साझेदारी थी. लेग स्पिनर आशा शोभना (25 रन देकर दो विकेट) ने यह भागीदारी तोड़ी। उन्होंने मोनी को 17वें ओवर में आउट कर घरेलू टीम की उम्मीद तोड़ दी.

मिट्टी में मिल गई KL Rahul की इज्जत! भड़के फैंस ने संजीव गोयनका को बैन करने की BCCI से लगाई गुहार

बांग्लादेश ने 10 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 52 रन बना लिये थे लेकिन मोनी और शोरिफा ने मिलकर हर मौके का फायदा उठाकर बाउंड्री लगाकर और स्ट्राइक रोटेट करते हुए उम्मीद बंधाई. राधा यादव ने सबसे पहले टिटास साधु की गेंद पर शोभना मोस्त्री (13 रन) का शानदार कैच लेकर प्रभावित किया. शोभना ने पूजा वस्त्राकर के पहले ओवर में तीन चौके जमाये थे. फिर राधा ने दिलारा अख्तर (04), कप्तान निगार सुल्ताना (07) और रूबया हैदर (20) को आउट मेजबानों को पटरी से उतार दिया.

इससे पहले, रिचा की तीन छक्के और एक चौके जड़ित 17 गेंद की पारी से भारत ने पांच विकेट पर 156 रन बनाए। डी हेमलता (37) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (30) ने भी तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर पारी को मजबूती दी. भारत ने सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 25 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 33 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

केएल राहुल ही नहीं बल्कि MS Dhoni के साथ भी बुरा बर्ताव कर चुके हैं संजीव गोयनका, तब माही से छीनी गई थी कप्तानी

राबिया खान (28 रन पर दो विकेट) ने 16वें ओवर में भारत को दोहरा झटका दिया जबकि इससे एक ओवर पहले भी टीम ने विकेट गंवाया जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा ने ताबड़तोड़ पारी खेली. शेफाली वर्मा (14) और मंधाना ने पहले विकेट लिए 25 रन जोड़े। मंधाना ने हेमलता के साथ भी 37 रन की साझेदारी की.

मंधाना बड़ी पारी की ओर बढ़ रही थी लेकिन आठवें ओवर में नाहिदा अख्तर (27 रन पर दो विकेट) की गेंद पर पगबाधा के विवादास्पद फैसले का शिकार बनीं। इस श्रृंखला में डीआरएस का उपयोग नहीं हो रहा. हेमलता को फारिहा ट्रिस्ना ने एक रन के स्कोर पर जीवनदान दिया जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 23 गेंद की अपनी पारी में दो चौके और इतने ही छक्के मारे. हरमनप्रीत भी 24 गेंद में चार चौकों से 30 रन की पारी के दौरान लय में नजर आईं.

(भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.