IND vs ENG: इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमटी, तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत को 96 रनों की बढ़त

India vs England, 1st Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर लोकेश राहुल 47 जबकि कप्तान शुभमन गिल छह रन बनाकर खेल रहे थे. भारत के 471 रन के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए.

Published date india.com Published: June 22, 2025 11:52 PM IST
IND vs ENG: इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमटी, तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत को 96 रनों की बढ़त

लीड्स: जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट हॉल से इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 465 रन पर आउट करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बनाकर लीड्स में जारी पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के वर्षा से प्रभावित तीसरे दिन अपनी कुल बढ़त 96 रन तक पहुंचा दी.

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद 47) और साई सुदर्शन (30) ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (18 रन पर एक विकेट) ने दिन का खेल खत्म होन से कुछ समय पहले सुदर्शन को जैक क्राउली के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा.

बारिश के कारण जब समय से पहले दिन का खेल समाप्त किया गया तब कप्तान शुभमन गिल छह रन बनाकर राहुल का साथ निभा रहे थे. इससे पहले भारत के 471 रन के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए जिससे मेहमान टीम को छह रन की बढ़त मिली.

Most Catches in Wicketkeeping: टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 भारतीय विकेटकीपर

इससे पहले बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा (128 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (122 रन पर दो विकेट) ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर भारत को छह रन की मामूली बढ़त दिलाई. हैरी ब्रूक (99 रन, 112 गेंद, 11 चौके, दो छक्के) एक रन से शतक से चूक गए जबकि ओली पोप ने 106 रन बनाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बुमराह ने जोश टंग (11) को बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया लेकिन इससे पहले निचले क्रम में क्रिस वोक्स (55 गेंद में 38 रन) ने तेजी से रन जुटाकर मेजबान टीम को भारत के 471 रन के स्कोर के करीब पहुंचाया.

Jasprit Bumrah creates History: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ‘स्विंग के सुल्तान’ पाकिस्तान के दिग्गज पेसर का रिकॉर्ड तोड़ा

दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही और पहली पारी में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल सिर्फ चार रन बनाने के बाद चौथे ओवर में ब्राइडन कार्स की गेंद पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच दे बैठे.

सलामी बल्लेबाज राहुल और सुदर्शन ने इसके बाद पारी को संभाला. राहुल ने वोक्स पर दो चौकों के साथ शुरुआत की जबकि पहली पारी में बिना रन बनाए पवेलियन लौटे सुदर्शन ने कार्स पर चौके से टेस्ट क्रिकेट में अपने रनों का खाता खोला.

99 रन पर आउट होने वाले हैरी ब्रूक की गर्लफ्रेंड लगती है हुस्न की परी, देखें Photos

राहुल और सुदर्शन दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की. राहुल ने 10वें ओवर में कार्स पर भी दो चौके मारे और फिर शोएब बशीर पर चौके के साथ 13वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया.

सुदर्शन ने बेन स्टोक्स पर चौका मारा लेकिन 24 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जोश टंग की गेंद पर बेन डकेट ने बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका कैच टपका दिया. सुदर्शन हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाए और स्टोक्स की गेंद पर शॉर्ट मिड विकेट पर क्राउली को कैच दे बैठे.

इससे पहले शुरुआती दो सत्र में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए. टीम ने सुबह के सत्र में 28 ओवर में 118 रन बनाने के बाद दूसरे सत्र में 23.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 138 रन जुटाए. प्रसिद्ध ने शॉर्ट गेंद पर जेमी स्मिथ (40) और ब्रूक को आउट किया लेकिन अपनी 20 ओवर की गेंदबाजी में रन गति पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे.

गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ छह ओवर गेंदबाजी की जिससे उनके चयन पर सवाल उठने लगे हैं. बुमराह पूरी पारी के दौरान भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए.

99 के फेर में फंसे हैरी ब्रूक

मैच में अब तक भारत का क्षेत्ररक्षण उसकी सबसे कमजोर कड़ी रही है। ब्रूक को 82 रन पर बुमराह की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने दूसरा जीवनदान दिया. ब्रूक हालांकि इन मौकों का फायदा उठाकर शतक नहीं बना सके और 88वें ओवर में 99 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध की गेंद पर शार्दुल को कैच दे बैठे.

भारत ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ली थी लेकिन टीम इसका अच्छा इस्तेमाल नहीं कर पाई. टेस्ट शतक (भारत के खिलाफ 2018 में) जड़ चुके वोक्स ने सत्र के अंत में प्रसिद्ध की लगातार गेंदों पर मिड विकेट और थर्ड मैन पर छक्के मारे। उन्हें बुमराह ने बोल्ड किया जबकि सिराज ने ब्राइडन कार्स (22) की पारी का अंत किया.

इससे पहले इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 209 रन से की. भारत ने सुबह के सत्र में कल के शतकवीर ओली पोप (106 रन, 137 गेंद, 14 चौके) और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (20) के विकेट चटकाए. दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी प्रसिद्ध, शार्दुल और सिराज की तिकड़ी अपने साथी तेज गेंदबाज बुमराह की तरह सटीक गेंदबाजी करने में नाकाम रही.

DUCK in debut Test: डेब्यू टेस्ट मैच में जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी भी शामिल

दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले बुमराह की नोबॉल पर आउट होने वाले ब्रूक को 46 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला जब बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा की तेजी से स्पिन होती गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत उनका कैच लपकने में नाकाम रहे.

इसी ओवर में ब्रूक ने अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया जिससे भारतीय टीम की हताशा बढ़ गई जिसने अब तक मैच में कई कैच टपकाए हैं. सुबह का सत्र हालांकि ब्रूक के नाम रहा जिन्होंने कई आकर्षक शॉट खेले. प्रसिद्ध ने दिन के पहले ओवर में दो ढीली गेंद फेंकी जिसमें से एक पर ब्रूक ने प्वाइंट पर चौका और दूसरी पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ा.

ब्रूक ने बुमराह सहित तेज गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर खेलने की रणनीति अपनाई और एक्सट्रा कवर के ऊपर से ड्राइव लगाए. प्रसिद्ध ने अगले ओवर में पोप को आउट किया जो उनकी शॉर्ट और वाइड गेंद से छेड़छाड़ की कोशिश में पंत को कैच दे बैठे. स्टोक्स भी विकेट पर नजरें जमाने के बाद सिराज की गेंद पर पंत को कैच दे बैठे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.