
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
राजकोट: अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत को मंगलवार को तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के हाथों 26 रन से पराजय का सामना करना पड़ा हालांकि पांच मैचों की सीरीज मेजबान टीम अभी भी 2-1 से आगे है. जीत के लिये 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी. हार्दिक पंड्या ने सर्वाधिक 40 रन बनाए लेकिन इसके लिये उन्होंने 35 गेंद खेल डाली.
इंग्लैंड के लिए पावरप्ले में जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड प्रभावी रहे तो बीच के ओवरों में लेग स्पिनर आदिल रशीद ने दबाव बनाया. भारतीय टीम को अपने घर में 10 लगातार टी-20 मैच में जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया को यह हार लगभग 426 दिन बाद मिली है.
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ICC ने अपने सबसे बड़े अवॉर्ड से किया सम्मानित
पहले दो मैच में आर्चर के सामने सहज होकर नहीं खेल सके संजू सैमसन छह गेंद में तीन रन बनाकर फिर इसी गेंदबाज का शिकार हुए. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद में 25 रन बनाए लेकिन ब्रायडन कार्स ने उन्हें पवेलियन भेजा.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सात गेंद में 14 रन बनाये और वह वुड की गेंद पर गलत शॉट खेलकर एक बार फिर सस्ते में विकेट गंवा बैठे. फॉर्म में चल रहे तिलक वर्मा उस लय को कायम नहीं रख सके और रशीद की गेंद सीधे उनके स्टम्प पर लगी.
इससे पहले मोहम्मद शमी ने 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की लेकिन वरूण चक्रवर्ती ने फिरकी का जादू बिखेरते हुए पांच विकेट लिये जिसकी मदद से भारत ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 171 रन पर रोक दिया. बेन डकेट ( 28 गेंद में 51 रन ) के आक्रामक अर्धशतक के बाद इंग्लैंड की टीम ने लय खो दी और सपाट विकेट पर चक्रवर्ती ने उसे एक के बाद एक झटके दिये.
एक समय इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 83 रन था जो आठ विकेट पर 127 रन हो गया. लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंद में 43 रन बनाकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया. चक्रवर्ती ने टी20 क्रिकेट में दूसरी बार पारी के पांच विकेट लिये जब उन्होंने जोफ्रा आर्चर को गुगली पर बोल्ड किया.
Ranji Trophy: आयुष बडोनी की कप्तानी में खेलेंगे Virat Kohli, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 46 रन देकर एक विकेट लिये जबकि चक्रवर्ती ने चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट चटकाए. अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया.
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर इंग्लैंड ने अच्छी शुरूआत की. इस श्रृंखला में भारतीय स्पिनरों को खेल पाने में नाकाम रहे इंग्लैंड के लिये डकेट ने कुछ शानदार स्ट्रोक्स लगाये और टी20 क्रिकेट में दूसरा अर्धशतक पूरा किया.
उन्होंने कप्तान जोस बटलर (22 गेंद में 24 रन ) के साथ 76 रन की साझेदारी की. उन्होंने शमी को दूसरे ओवर में विकेटकीपर के सिर के ऊपर से स्कूप शॉट खेलकर चौका जड़ा.
इससे पहले शमी ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की. अंतिम एकादश में एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह लेने वाले शमी ने पहला ओवर डाला.
उन्होंने पहले स्पैल में दो ओवर में 15 रन दिए और 19वें ओवर में वापसी करके 11 रन दिए. उन्होंने 140 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर अपनी फिटनेस को लेकर चिंताओं को दूर किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.