
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
India vs New Zealand 2nd Test Day 3: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने हिन्दुस्तान की सरजमीं पर एक नया इतिहास रच दिया है. कीवी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 113 रनों से करारी शिकस्त दे दी. न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता था और अब उसने दूसरा टेस्ट भी जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड ने भारत में पहली हार कोई टेस्ट सीरीज जीती है.
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत को 359 रनों का लक्ष्य मिला. लेकिन इसके जवाब में टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 245 रन पर सिमट गई. 2012 के बाद घरेलू मैदान पर भारत की यह पहली टेस्ट सीरीज हार है.
मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत को मैच जीतने के लिए अब 359 रनों का लक्ष्य मिला है. कीवी टीम के पास पहली पारी में 103 रनों की लीड थी. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन का स्कोर बनाया था. लेकिन भारतीय टीम इसके जवाब में 156 रनों पर ही सिमट गई.
भारत की ओर से दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए जबकि रवींद्र जडेजा ने 42 रनों का योगदान दिया. इनके अलावा बाकी सभी बल्लेबाजों ने निराश किया. न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में सात विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी अपना पंजा खोला और छह विकेट चटकाए. उनके अलावा एजाज पटेल ने दो और ग्लेन फिलिप्स ने एक विकेट अपने नाम किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.